Sunday , 7 June 2026
Breaking News

स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव में सेक्टर अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण : जिला निर्वाचन अधिकारी

आगामी लोकसभा आम चुनाव-2024 स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी सम्पन्न कराने के लिए शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में सेक्टर अधिकारियों की बैठक जिला परिषद सभागार में आयोजित हुई।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सेक्टर अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारियों और मतदान दलों के मध्य की कड़ी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने रिटर्निंग अधिकारियों को भयग्रस्त मतदाताओं का चिन्हीकरण कर उनमें विश्वास बहाली तथा मतदान केंद्रों पर आवश्यक बुनियादी सुविधाओं की जानकारी एकत्रित कर इसकी उपलब्धता के प्रयास सहित चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने तक चुनाव प्रबंधन के लिए निष्पक्ष कार्य करने के निर्देश दिए।

 

Role of sector officers is important in free, fair and transparent elections District Election Officer

 

उन्होंने सभी सेक्टर अधिकारियों को मतदान दिवस से पूर्व भयग्रस्त मतदाताओं को चिन्हित करने, मतदान केन्द्रों पर सुगम पहुंच के साथ आवश्यक सुविधाओं बिजली, पानी, छाया, रैंप, शौचालय, फर्नीचर, मतदान केंद्र पर अलग-अलग प्रवेश निकास आदि सुविधाओं का भौतिक सत्यापन करने के संबंध में अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा की।
बैठक में उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों, बेंचमार्क वाले दिव्यांग मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग द्वारा दी गई होम वोटिंग सुविधा को नव नवाचारी कदम बताते हुए सेक्टर अधिकारियों को होम वोटिंग के दौरान फॉर्म 12 डी भरकर बीएलओ से ईआरओ तक पहुंचाने और वोटिंग के समय पारदर्शी प्रक्रिया के लिए विशेष उपाय करने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही उन्होंने सभी मतदान केंद्रों पर मतदान केंद्रों का नाम, मतदान केन्द्र संख्या, बीएलओ का नाम, पदनाम, मोबाइल नम्बर सदृश्य स्थान पर स्पष्ट रूप से अंकित करवाने के निर्देश दिए। बैठक में उपजिला निर्वाचन अधिकारी जीतेन्द्र सिंह नरुका, सवाई माधोपुर रिटर्निंग अधिकारी अनिल चौधरी सहित जिले के समस्त सेक्टर अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !