Sunday , 7 June 2026
Breaking News

मतदाताओं को जागरूक करने का चल रहा है महाअभियान

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सवाई माधोपुर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.एस.पी. सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद एवं स्वीप कार्यक्रम के प्रभारी किशोर कुमार के नेतृत्व में लोकसभा आम चुनाव-2019 के लिए आगामी 29 अप्रैल को मतदान करने हेतु जिले में स्वीप गतिविधयों से लगातार मतदताओं को जागरूक किया जा रहा है।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.एस.पी. सिंह ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार शनिवार को स्वीप एक्टिविटी के अंतर्गत जिला मुख्यालय एवं प्रत्येक विधानसभा में ईआरओ द्वारा हरी झंडी दिखाकर स्वीप मोबाइल वैन को रवाना किया गया है।
डॉ.एस.पी. सिंह ने बताया कि बताया कि इस स्वीप मोबाइल वैन में एक ईवीएम मशीन तथा वीवीपेट मशीन का संचालन करने वाले कार्मिक एवं एक पुलिस गार्ड भी मौजूद रहेंगे। प्रत्येक गांव-गांव, बूथ-बूथ जाकर यह स्वीप मोबाइल वैन ने ईवीएम वीवीपेट मशीन की कार्यप्रणाली के बारे में मतदाओं को जागरूक करने कार्य शुरू कर दिया है।

Maha Abhiyan  going make voters awareness
स्वीप मोबाईल वैन द्वारा मतदाताओं से वोट डलवाकर मॉक पोल भी करवाया जा रहा है, साथ ही वीवीपेट किस प्रकार से कार्य करते हैैं उसके बारे में भी जानकारी प्रदान की जा रही है। वीवीपेट से निकलने वाली पर्ची मतदाता को बता देगी कि उसने जिसको वोट दिया है वोट उसी को गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सवाई माधोपुर के मतदाताओं की पहचान बन रहा शेरू शुभंकर रोजाना संदेश देकर मतदाताओं को जागरूक कर रहा है। उन्होंने कहा सवाई माधोपुर की पहचान टाइगर है जिसे आम भाषा में शेर भी कहते है। इसी को ध्यान में रखकर शुभंकर शेरू को लॉंन्च किया गया है। उन्होंने कहा कि जिले में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रैलीयां, मांडने-मेहंदी, विभिन्न प्रतियोगिताओं तथा अन्य कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय, ब्लॉक स्तर तथा गॉंव-गॉव मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है।

मतदाताओं को मतदान के लिए दिलाई जा रही है शपथ:
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.एस.पी. सिंह ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव-2019 के लिए आगामी 29 अप्रैल को मतदान करने हेतु जिले में अलग-अलग वर्ग के मतदताओं को मतदान के लिए शपथ भी दिलवाई जा रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !