राजीव गाँधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय द्वारा विश्व जल दिवस के अवसर पर स्कूल के बच्चों को सूरवाल डैम का शैक्षिक भ्रमण करवाया गया।

संग्रहालय की ओर से जल के महत्व को बताने तथा विभिन्न प्रकार के प्रवासी पक्षियों को देखने के लिए बच्चों को सूरवाल डेम का भ्रमण करवाया गया। वैज्ञानिक सुस्मिता ने इस कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य तथा विश्व जल दिवस के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को विभिन्न प्रकार के पक्षियों में पेंटेड स्टोर्क, लिटिल कोर्मोरेंट, पोंड हेरॉन, ग्रे हेरॉन, क्रेस्टेड ग्रेब, वाइट ब्रेस्टेड किंगफिशर, पाइऐड किंगफिशर, ब्लैक विंगड स्टिल्ट, बया पक्षी के घोसले आदि की पहचान एवं उनके रहन-सहन के बारे में जानकारी दी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया