Saturday , 7 March 2026
Breaking News

लापरवाही पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सख्त, निरीक्षण के बाद भी साफ-सफाई में सुधार नहीं करने पर 73 चिकित्सा संस्थानों के प्रभारियों को नोटिस

प्रदेश के चिकित्सा संस्थानों में आमजन को स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता में लापरवाही बतरने वाले अधिकारियों पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने एक्शन लेना प्रारम्भ कर दिया है। प्रदेशभर के चिकित्सा संस्थानों में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दृष्टि से चलाए जा रहे औचक निरीक्षण अभियान के तहत अपेक्षा अनुरूप सुधार नहीं लाने पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने 73 चिकित्सा संस्थानों के प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने बताया कि राज्य में आमजन को आवश्यक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं सुलभता से प्रदान करने के लिए संभागीय आयुक्त, जिला कलेक्टर, अतिरिक्त जिला कलेक्टर, उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा चिकित्सा संस्थानों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण अभियान के तहत 4 विजिट के बाद भी 73 चिकित्सा संस्थानों में शौचालय एवं साफ-सफाई की स्थिति असंतोषजनक पाई गई। इसे गंभीरता से लेते हुए चिकित्सा संस्थानों के प्रभारी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 3 दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है।
Medical and health department strict on negligence in rajasthan
निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश माथुर ने बताया कि अजमेर जिले के 5, बालोतरा के 1, बांसवाड़ा के 2, बारां के 3, बाड़मेर के 4, भरतपुर के 4, बूंदी के 3, चूरू के 4, दौसा के 3, डीडवाना-कुचामन के 2, डीग के 2, धौलपुर के 9, डूंगरपुर के 1, गंगानगर के 1, गंगापुर सिटी के 2, जयपुर के 1, जोधपुर के 4, करौली के 1, केकड़ी के 3, कोटा के 3, कोटपूतली-बहरोड़ के 1, पाली के 3, फलौदी के 2, राजसमंद के 1, सलूम्बर के 1, सवाई माधोपुर के 1, सीकर के 1, सिरोही के 2, टोंक 2 एवं उदयपुर के 1 चिकित्सा संस्थान में शौचालय एवं साफ-सफाई की स्थिति असंतोषजनक पाये जाने पर नोटिस जारी किया गया है।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 17 मार्च तक चिकित्सा संस्थानों के 9 हजार से अधिक निरीक्षण किए गए हैं। निरीक्षण के उपरांत मानव संसाधन, चिकित्सा संस्थानों के भवन एवं परिसर की स्थिति, लेबर रूम एवं वार्ड्स की स्थिति, साफ-सफाई, दवा एवं उपचार की स्थितियों में काफी सुधार हुआ है। जिन चिकित्सा संस्थानों में अपेक्षा अनुरूप सुधार में लापरवाही सामने आई है। वहां चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग संबंधित अधिकारियों पर आवश्यक कार्रवाई कर रहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !