विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के द्वारा गत गुरुवार को स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल सूरवाल का विजिट किया गया। संस्था प्रधान ओम प्रकाश साहू ने जानकारी देते हुए बताया की मॉडल स्कूल सूरवाल में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
जिसके तहत कक्षा 6 से 8 तक छात्र-छात्राएं अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं। इसके लिए एक गूगल फॉर्म भी बनाया गया है। कक्षा 9 में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 23 मार्च को होगा।
विद्यालय के शिक्षकों ने आए हुए छात्र-छात्राओं को विद्यालय की थीम के बारे में बताया तथा भौतिक सुविधाएं, प्रयोगशालाएं, कंप्यूटर लैब एवं स्मार्ट क्लास, म्यूजिक रूम, लाइब्रेरी एवं अटल लैब का भ्रमण भी कराया। छात्र-छात्राएं भ्रमण करने के बाद प्रसन्न दिखाई दिए तथा उन्होंने कहा कि यह स्कूल उनके सपनों के स्कूल के जैसा है। साथ ही छात्र-छात्राओं में प्रवेश को लेकर उत्साह दिखाई दिया।