Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

जिला निर्वाचन अधिकारी ने महिला मतदाता जागरूकता रैली को दिखाई हरी झण्ड़ी

महिला मतदाताओं एवं कार्मिकों को मतदान करने की दिलाई शपथ

लोकसभा आम चुनाव 2024 के अन्तर्गत टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र में 26 अप्रैल को होने वाले मतदान में अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता स्वीप कार्यक्रम के तहत नगर परिषद सवाई माधोपुर द्वारा आयोजित महिला मतदाता जागरूकता रैली को जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झण्ड़ी दिखाकर रवाना किया।

 

 

इस दौरान उन्होंने सभी महिला मतदाताओं एवं कार्मिकों को मतदान करने की शपथ भी दिलाई। यह रैली कलेक्ट्रेट परिसर से प्रारम्भ होकर जिला एवं सेशन न्यायालय होते हुए अम्बेडकर सर्किल, शर्मा होटल बजरिया से टोंक बस स्टैण्ड से सिविल लाईन्स होते हुए नगर परिषद परिसर सवाई माधोपुर में आकर सम्पन्न हुई।

 

 

 

District Election Officer flags off women voter awareness rally in Sawai madhopur

 

 

 

स्वीप प्रभारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरिराम मीना ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वीप गतिविधियों का कलेन्डर तैयार किया गया है। शुक्रवार को नगर परिषद द्वारा महिला मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि गत विधानसभा एवं लोकसभा की तुलनात्मक अध्ययन के पश्चात जिन मतदान केन्द्रों और पंचायतों में कम मतदान रहा है वहां पर विशेष रूप से बीएलओं एवं ग्राम विकास अधिकारियों को मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से प्रत्येक मतदाता को मतदान का महत्व बताते हुए उन्हें मतदान दिवस 26 अप्रैल को मतदान करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

 

 

 

 

 

इसके साथ-साथ जो मतदाता जिले एवं राज्य से बाहर केन्द्र राज्य कार्मिक के साथ-साथ श्रमिक के रूप में कार्य कर रहे है उनको भी मोबाइल पर एसएमएस एवं व्हाट्सएप संदेशों के माध्यम से मतदान करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। इस दौरान सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखण्ड अधिकारी सवाई माधोपुर अनिल चौधरी, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा शर्मा, आयुक्त नगर परिषद फतेह सिंह मीणा, उप निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क हेमन्त सिंह, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के गौरी शंकर मीना, एसीबीईओ नीरज भास्कर, अजय शर्मा, रामेन्द्र शर्मा सहित अन्य अधिकारी, कार्मिक एवं महिला मतदाता उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !