Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जिला कलक्टर ने किया कार्यालयों का औचक निरीक्षण

जिला कलक्टर डाॅ. खुशाल यादव ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित संयुक्त निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी विभाग सवाई माधोपुर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का निरिक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी कार्यालय में ई-फाइल को लेकर लगने वाले औसतन समय को कम करने के निर्देश दिए। साथ ही पत्रावलियों में पीयूसी एवं ड्राफ्ट को अटैच करने, ई-मित्र प्लस मशीनों को सभी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य अनुरूप सुचारु करने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने इस दौरान उपस्थिति पंजिका देखकर सभी कर्मचारियों की उपस्थिति जांची। वहीं उन्होंने ईसीएमपी मशीन के बारे में जाना। अभय कमांड कैमरा के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए सभी कैमरा को विद्युत कनेक्शन देकर सुचारू करने के निर्देश दिए। पंचायती क्षेत्र में इंटरनेट सुविधा के लिए बीएसएनएल से चर्चा कर इंटरनेट चालू करवाने हेतु बैठक करवाने की निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के निरीक्षण के दौरान कार्यालय में लंबित फाईलों के औसत के बारे में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा शर्मा से जानकारी प्राप्त की।

 

 

 

District Collector did surprise inspection of offices of sawai madhopur

 

 

 

उन्होंने इस दौरान समग्र शिक्षा अभियान के अन्तर्गत जिले के विद्यालयों में चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों में हो रही देरी एवं उनमें गुणवत्ता की कमी के चलते नाराजगी व्यक्त करते हुए समसा के सहायक अभियंता सिविल को कार्य में लापरवाही बरतने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है। साथ ही उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को विद्यालयों में चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों की निरन्तर सघन जांच के निर्देसग भी संबंधित अधिकारियों को दिए है।

 

 

 

उन्होंने इस दौरान जिले के मॉडल विद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों एवं अन्य आवासीय विद्यालयों में खाना बनाने की मशीन, टेबल-कुर्सी खेल सामग्री, ओपन जिम, गार्डन आदि सुविधाओं को चेक कर निरीक्षकों को इनका दस्तावेजीकरण ऑनलाइन करने के निर्देश दिए है। इस दौरान उन्होंने बजट के अनुसार विद्यालयों में आईसीटी लेब, गैस कनेक्षन सहित अन्य सुविधाएं बढ़ाकर गुणात्मक परिवर्तन लाने के निर्देश दिए है। जिला कलक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुस्तला का औचक निरीक्षण कर अस्पताल में आ रहे मरीजों को आवश्यक जांच एवं दवा उपलब्ध कराकर उनके रोगों का उपचार करने के निर्देश दिए है।

 

 

 

उन्होंने इस दौरान दवा वितरण केन्द्र पर दवाओं की उपलब्धता एवं तीन माह में अवधिपार होने वाली दवाओं तथा साईकोट्रोपिक दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने इस दौरान सभी उपस्थित कार्मिकों से मरीजों और उनको अस्पताल में होने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अस्पताल में प्रतिदिन खपत होने वाली दवाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !