Saturday , 6 June 2026
Breaking News

स्वीप गतिविधियां निरंतर मतदाताओं को कर रही है जागरूक

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.एस.पी. सिंह ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव-2019 के लिए सवाई माधोपुर जिले में स्वीप गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं में जागरूकता लाई जा रही। उन्होंने बताया कि सवाईजन का उत्साह और सहभागिता भी स्वीप गतिविधियों को खासा सफल बना रही है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने शनिवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि जिले में स्वीप गतिविधियां सघनता से आयोजित हो रही है। रैलियों, बाइक रैली, पीले चावल बांटने, मेहन्दी, मांडना, रंगोली, स्लोगन प्रतियोगिता, तथा अन्य प्रतियोगितओं एवं गतिविधियों से मतदाताओं को निरन्तर जागरूक किया जा रहा है।

Sweep activities constantly aware  voters
निर्वाचन अधिकारी डॉ.एस.पी.सिंह ने बताया कि मतदाताओं में जागरूकता लाने के लिए नवाचार के रूप में लोंच हुए शुभंकर शेरू ने सवाई माधोपुर जिले में एक पहचान कायम करली है। उन्होंने बताया कि शुभंकर शेरू के संदेशो को आम जन में बहुत पसन्द किया जा रहा है। उन्होंने शेरू के सन्देश को भी पढ़कर सुनाया “ठाठ लिया त्यौहार का, अब वोटों की बारी, उसी उमंग से वोट करू, देखे दुनियां सारी।
शुभंकर शेरू के माध्यम से सवाई मापधोपुर जिले के मतदाताओं को मतदान के लिए आमंत्रण राजस्थान के लोक प्रचलित वाक्य को समाहित कर दिया जा रहा है। शुभंकर शेरू “पधारों म्हारै बूथ” कहकर आमजन को मतदान के लिए निरंतर आमंत्रण दे रहा है। मतदाताओ को लोकसभा आम चुनाव-2019 के संबंध में अगर कोई जानकारी चाहिए अथवा समस्या का समाधान चाहिए तो वे जिला कलेक्ट्रेट में स्थापित नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 07462- 220956 तथा 07462-220201 पर सम्पर्क किया जा सकता है। इसी प्रकार वोटर हेल्पलाइन टोल फ्री नम्बर 1950 पर निर्वाचन से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु फोन किया जा सकता है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !