Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

पैम्फलेट, पोस्टर, बैनर पर अनिर्वायतः अंकित करना होगा मुद्रक और प्रकाशक का नाम

लोकसभा आम चुनाव 2024 में पैम्फलेट, पर्चे, पोस्टर, बैनर, विज्ञापन, हैंडबिल पर मुद्रक और प्रकाशक का नाम, पते के साथ प्रतियों की संख्या को अनिवार्य रूप से अंकित करवाना होगा। राजनीतिक पार्टियों, प्रत्याशियों और उनके समर्थकों द्वारा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 127 क के प्रावधानों की अनुपालना में इनकी सुनिश्चिता आवश्यक है।

 

साथ ही, जब भी कोई व्यक्ति किसी निर्वाचन पैम्फलेट, फ्लेक्स, होर्डिंग्स, बैनर या पोस्टर का मुद्रण कराने प्रिंटिंग प्रेस आए तो मुद्रक को प्रकाशक की पहचान की घोषणा उसके द्वारा हस्ताक्षरित तथा दो अन्य व्यक्तियों द्वारा सत्यापित प्रति लेनी होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव के निर्देशों पर जिले के एआरओ द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में प्रिंटिंग प्रेस और राजनीतिक पार्टी प्रतिनिधियों को यह जानकारी दी गई।

 

It is mandatory to mention the name of printer and publisher on pamphlets, posters and banners in loksabha election

 

 

 

उन्हें नियमों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्हें बताया गया कि आरपीए 1951 की धारा 127-क के अनुसार निर्वाचन पैम्फलेट, पोस्टर इत्यादि में प्रकाशक व मुद्रक का नाम व पता के साथ मुद्रण प्रतियों की संख्या का उल्लेख आवश्यक रूप से करना होगा, साथ ही प्रिंट की गई सामग्री के संबंध में 3 दिन में 4 प्रतियां जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को प्रस्तुत करनी होगी। उन्होंने बताया कि इन नियमों की अवहेलना होने पर आरपीए 1951 का उल्लंघन मानते हुए संबंधित के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता के तहत कार्यवाही की जाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

Mantown Police Sawai Madhopur News 17 July 26 Vikalp Times

3 महीने से फरार साइबर ठ_गी गैंग का पर्दाफाश, पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के एक मामले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !