Sunday , 7 June 2026
Breaking News

स्वीप प्रभारी ने महिला मतदाता जागरूकता रैली को दिखाई हरी झण्ड़ी

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव के निर्देशानुसार जिले में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक भागीदारी (स्वीप) गतिविधियों के तहत विभिन्न मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है और मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग सवाई माधोपुर द्वारा आयोजित महिला मतदाता जागरूकता रैली को स्वीप प्रभारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरिराम मीना ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झण्ड़ी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान महिलाओं द्वारा स्लोगन तथा पोस्टर के माध्यम से मतदान के लिए जन जागरूकता का संदेश दिया गया। जागरूकता रैली में आशा सहयोगिनियों ने हाथो तख्ती लेकर वोट करूंगी तभी बढूंगी, सरकार बनाना आता है क्योंकि हम मतदाता है, नागरिकों की है पहचान सबसे पहले मत का दान, आओ मिलकर अलख जगाए शत-प्रतिशत मतदान कराए जैसे नारों के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। इस दौरान स्वीप प्रभारी ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम मतदान दिवस 26 अप्रैल को मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर शपथ दिलाई गई।

 

Sweep in-charge flags off women voter awareness rally in sawai madhopur

 

रंगोली बनाकर दिया मतदाता जागरूकता का संदेश:- महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से मतदाता जागरूकता के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में रंगोली बनाई गई। स्वीप प्रभारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने रंगोली की सराहना करते हुए लोगों को इसके माध्यम से मतदान के लिए जागरूक करने की बात कही। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं ने रंगों से मतदाता जागरूकता के लिए रंगोली बनाकर मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया। स्वीप प्रभारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव 2024 के अन्तर्गत टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र में 26 अप्रैल को होने वाले मतदान में अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वीप कलेन्डर अनुसार विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने का प्रयास किया जर रहा है। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को मतदाता जागरूकता के लिए सामूहिक प्रयास करने की बात कही। उन्होंने लोकतंत्र में मतदान का महत्व बताते हुए प्रत्येक व्यक्ति को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मतदाता सूची में अपना नाम लिखवाना चाहिए। उन्होंने मतदान का प्रयोग अवश्य करने के लिए लोगों को जागरूक करने की बात कहीं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !