सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के बजरिया क्षेत्र स्थित प्रकाश टॉकीज के नजदीक लटिया नाले में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलने पर मानटाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर शव को कब्जे में लिया। जानकारी के अनुसार मृतक का शव करीब 4 से 5 दिन पुराना है। जिसके चलते शव से बुरी तरह से दुर्गंध उठ रही है और शव सड़ने भी लगा है। शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। फिलहाल मानटाउन थाना पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया