भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव-2024 के दौरान नामांकन प्रक्रिया के तहत जिन उम्मीदवारों ने अपने नाम निर्देशन प्रस्तुत किये थे, उनकी शुक्रवार, 5 अप्रैल 2024 को संवीक्षा की गई।

सांख्यिकी प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी अशोक कुमार बंसीवाल ने बताया कि लोकसभा चुनाव-2024 में टोंक-सवाईमाधोपुर लोकसभा सीट के लिए निर्दलीय खुशीराम एवं सौरभ गोगर, असंख्य समाज पार्टी से कजोड़ सांसी तथा बहुजन समाज पार्टी से कपूर चंद का नामांकन संवीक्षा के दौरान खारिज किये गये।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया