शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय सवाई माधोपुर में ईएलसी क्लब के तत्वावधान में युवा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आज सोमवार को प्रोफेसर डॉ. हरिचरण मीना ने विद्यार्थियों को आगामी लोकसभा चुनाव में 26 अप्रैल 2024 को शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई।

प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. गोपाल सिंह ने सभी विद्यार्थियों को निर्वाचन विभाग के विभिन्न एप की जानकारी देते हुए लोकतंत्र में मतदान का महत्व बताया। मतदान शपथ में लगभग एक हजार से अधिक विद्यार्थी एवं महाविद्यालय के कार्मिक उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया