शारीरिक शिक्षक लक्ष्मण सिंह सिसोदिया निलम्बित

जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक नाथू लाल खटीक ने प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उदगांव बौंली के साथ शारीरिक शिक्षक ग्रेड तृतीय लक्ष्मण सिंह सिसोदिया द्वारा अभ्रदता एवं मारपीट करने पर प्राथमिक दर्ज होने के फलस्वरूप राजस्थान सिविल सेवा नियम-1958 के नियम-13 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए शारीरिक शिक्षक लक्ष्मण सिंह सिसोदिया को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर उनका मुख्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बौंली में किया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया