Sunday , 7 June 2026
Breaking News

घर-घर देकर दस्तक की जा रही मनुहार…जरूर करें मतदान

होम वोटिंग जारी, वोटर इंफॉर्मेशन स्लिप एवं वोटर गाइड का किया जा रहा वितरण
आगामी लोकसभा चुनाव में प्रत्येक मतदाता की सक्रिय भागीदारी एवं शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है। भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अनुपालना में जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में घर घर जाकर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही मतदाताओं को वोटर इंफॉर्मेशन स्लिप एवं वोटर गाइड का वितरण भी किया जा रहा है। हवामहल विधानसभा क्षेत्र की सहायक रिटर्निंग अधिकारी डॉ. सरिता शर्मा ने सोमवार को क्षेत्र के कई इलाकों का दौरा कर। मतदाताओं को वोटर इंफॉर्मेशन स्लिप एवं वोटर गाइड के वितरण व्यवस्था का निरीक्षण किया।
Door-to-door appeals are being made...must vote
इस दौरान डॉ. सरिता शर्मा ने बताया कि हवामहल विधानसभा क्षेत्र में घर-घर दस्तक देकर 1 लाख 10 हजार 716 वोटर इंफॉर्मेशन स्लिप एवं 25 हजार 317 वोटर गाइड का वितरण किया जा चुका है। इस दौरान नव मतदाताओं एवं उनके परिजनों द्वारा मतदान संकल्प पत्र भरवाकर मतदान की शपथ दिलाई जा रही हैं। वहीं, मंगलवार से मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए सतरंगी सप्ताह का आगाज किया जाएगा। वहीं, सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र की सहायक रिटर्निंग अधिकारी मुक्ता राव ने भी क्षेत्र के इलाकों में दौरा कर मतदाताओं को वोटर इंफॉर्मेशन स्लिप एवं वोटर गाइड वितरण कार्य का औचक निरीक्षण किया गया। राव ने बताया कि मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए बीएलओ घर-घर जाकर जागरूक कर रहे हैं साथ ही वीएचए, केवाईसी, सक्षम एवं सी-विजिल जैसे जरूरी एप की जानकारी भी मुहैया करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि विगत 4 दिनों में सिविल लाइन्स विधानसभा क्षेत्र में 577 मतदाताओं ने होम वोटिंग सुविधा का लाभ उठाते हुए घर से ही अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !