Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

लोकसभा आम चुनाव-2024 : अब तक अवैध शरा*ब, नकदी एवं अन्य सामग्री के रूप में 593 करोड़ रुपये की जब्ती 

प्रदेश के 12 जिलों में 20 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की वस्तुएं जब्त
राजस्थान में लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक कुल 593 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की अवैध नकद राशि, नशी*ली दवाएं (ड्रग्स), शरा*ब, कीमती धातुएं, मुफ्त वितरण की जाने वाली वस्तुएं (फ्रीबीज) आदि जब्त की गई हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में अलग-अलग एनफोर्समेंट एजेंसियों द्वारा 16 मार्च, 2024 से अब तक 12 जिलों में 20-20 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की वस्तुओं की जब्ती सहित कुल 593 करोड़ रुपये की सामग्री पकड़ी गई है। यह जब्ती वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता की 75 दिनों की अवधि में हुई कुल 51.42 करोड़ रुपये मूल्य की जब्तियों के मुकाबले काफी अधिक है।
गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में आचार संहिता लागू होने के बाद से लगभग 31.67 करोड़ रुपये अवैध नकद राशि के साथ ही 66.22 करोड़ रुपये मूल्य की नशीली दवाएं, 33 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की अवैध शराब और 35.42 करोड़ रुपये मूल्य की सोना-चांदी आदि कीमती धातुओं की जब्ती की गई है। इस अवधि में, 420 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की अन्य सामग्री तथा लगभग 69 लाख रुपये कीमत की मुफ्त वितरण की वस्तुएं (फ्रीबीज) जब्त की गई हैं।
Lok Sabha General Election-2024 Seizure of 593 rupees crore in the form of illegal liquor, cash and other materials so far
मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, सर्वाधिक जब्तियां उदयपुर जिले में की गई हैं, जहां लगभग 29.74 करोड़ रुपये मूल्य की वस्तुएं पकड़ी गई हैं। साथ ही, पाली जिले में परिवहन के दौरान विभिन्न स्थानों पर लगभग 29.33 करोड़ रुपये, दौसा में लगभग 27.94 करोड़ रुपये और चुरू जिले में 24.85 करोड़ रुपये मूल्य की अवैध वस्तुएं अथवा नकद राशि जब्त हुई हैं। 16 मार्च को आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक जोधपुर, भीलवाड़ा, झुंझुनू, जयपुर, नागौर, डूंगरपुर, गंगानगर और बाड़मेर जिलों में भी 20 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की वस्तुएं जब्त की गई हैं।
गुप्ता ने बताया कि राजस्थान पुलिस के साथ ही राज्य का एक्साइज विभाग तथा नारकोटिक्स एवं आयकर विभाग आदि केंद्रीय एजेंसियां उपरोक्त वस्तुओं के अवैध परिवहन पर प्रमुखता से कार्रवाई कर रही हैं। ये विभाग तथा जांच एवं निगरानी एजेंसियां प्रदेश भर में कड़ी निगरानी रख रही हैं और किसी भी संदेहास्पद प्रकरण की सूचना अथवा जानकारी मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mobile system mobile update money kota news 19 July 26 Vikalp Times

‘मोबाइल बंद न करें’… रातभर चलता रहा फ_र्जी System Update, सुबह खाते से उड़ गए ₹98 हजार

कोटा: Kota शहर में साइबर ठ_गों ने अब मोबाइल (Mobile) है_किंग के जरिए लोगों को …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !