जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. एस.पी. सिंह तथा अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा ने बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार मे आयोजित बैठक में लोकसभा आम चुनाव 2019 के मद्देनज़र अधिकारियों से शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न करवाने एवं लाइसेंसधारियों के हथियार जमा करवाने पर चर्चा की। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जिन हथियारों के लाइसेंसधारी की पहचान पुष्ट न हो ऐसे हथियारों का लाइसेंस निरस्त किया जावे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बजरी के अवैध खनन, निर्गमन, स्टॉक पर पूर्ण निगरानी रखते हुए पुलिस प्रशासन से आवश्यक सहयोग प्राप्त कर संयुक्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया