Sunday , 8 March 2026
Breaking News

जिला मुख्यालय पर मनाया दीप उत्सव संग – मत उत्सव

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. एस.पी. सिंह, नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र सिंह यादव, स्वीप सहप्रभारी नीरज भास्कर, सवाई माधोपुर विकास अधिकारी डॉ. सरोज बैरवा सहित सवाईजन की उपस्थिति में अम्बेडकर सर्किल पर बुधवार की शाम “दीप उत्सव संग मत उत्सव” कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Celebrated Deep Festival at District Headquarters sawai madhopur
स्वीप प्रभारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी किशोर कुमार ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में जिले में स्वीप गतिविधियां सघन रूप से चल रही हैं। उन्होंने बताया कि जिला निर्वाचन की ओर से स्वीप कार्यक्रमों के कैलेण्डर अनुसार सवाई माधोपुर जिले में रोजाना जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है। कैलेण्डर के अनुसार बुधवार को जिले भर में “दीप उत्सव संग-मत उत्सव” कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मतदाताओं को अधिकाधिक मतदान हेतु प्रेरित किया गया। इसके साथ ही जिले भर में स्वीप गतिविधियों के तहत सवाईजन की ओर से सौ फीसदी मतदान की शपथ भी ली गई है। स्वीप प्रभारी ने बताया कि जिले में स्वीप मोबाइल वैन गांव-गांव जाकर मतदाताओं को मतदान की विस्तृत जानकारी दे रही है। वहीं उन्हें ईवीएम मशीन तथा वीवीपेट से मॉकपॉल भी करवा रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !