Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

चौथ का बरवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, गंजी गैंग के 7 गुर्गे गिरफ्तार

चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए गंजी गैंग के 7 गुर्गों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी सोनु सिंह पुत्र शंकर सिंह राजपूत, आशाराम पुत्र रमेश चंद गुर्जर, गणदेव सिंह पुत्र किशन लाल गुर्जर, रिंकेश पुत्र रोहित सांसी, लोकेश उर्फ फायरिंग पुत्र सत्यनारायण गुर्जर, मनकेश पुत्र रामसागर गुर्जर और विकास पुत्र पप्पूलाल वाल्मिकी को गिरफ्तार किया है।

 

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के निर्देशन में जिले में अपराधिक प्रवृति के लोगों पर अंकुश लगाये जाने हेतू अभियान चलाया हुआ है।

 

 

 

Chauth Ka Barwada Sawai Madhopur Police News Update 15 Apr 2024

 

 

 

अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर विजय सिंह व वृताधिकारी वृत ग्रामीण सवाई माधोपुर घनश्याम वर्मा के सुपरविजन में चौथ का बरवाड़ा थानाधिकारी हरिमन मीना के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चलती गाड़ी में सरियों, पाईपों व डंडों सहित स्टण्टबाजी कर दहशत फैलाने वाले, आर्म्स एक्ट, चोरी, लूट, नकबजनी, डकैती, अ*पहरण, ह*त्या का प्रयास व एनडीपीएस एक्ट जैसे अपराधो में लिप्त तथा खुद को गंजी गैंग के गुर्गे बताने वाले 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।

 

 

 

 

पुलिस ने सोनु सिंह पुत्र शंकर सिंह राजपूत निवासी सुरेली, बनैठा, आशाराम पुत्र रमेश चंद गुर्जर निवासी बनेठा, गणदेव सिंह पुत्र किशन लाल गुर्जर निवासी पांवडेरा, रिंकेश पुत्र रोहित सांसी निवासी चौथ का बरवाड़ा, लोकेश उर्फ फायरिंग पुत्र सत्यनारायण गुर्जर निवासी नयागांव, मनकेश पुत्र रामसागर गुर्जर निवासी नयागांव एवं विकास पुत्र पप्पूलाल वाल्मिकी निवासी इन्दिरा गांधी नगर जिला कोटा को चौथ का बरवाड़ा, पांवडेरा फाटक से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक ब्लेक फिल्म वाली बोलेरो कार को भी जप्त किया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !