Sunday , 7 June 2026
Breaking News

अब पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पूर्व ओएसडी लोकेश शर्मा बीजेपी में होंगे शामिल ! 

राजस्थान में लोकसभा चुनाव की सियासी गर्माहट के बीच नेताओं के दल-बदल का सिलसिला भी परवान पर है। चुनाव के ऐन पहले तक बड़े पैमाने पर नेता अपनी पार्टी छोड़ प्रतिद्वंदी पार्टी का दामन थाम रहे हैं। इनमें जूनियर से लेकर दिग्गज नेताओं तक के नाम शामिल हैं। इन्हीं हलचलों के बीच अब लेटेस्ट और बड़ी खबर ये है कि पूर्व सीएम अशोक गहलोत के विशेषाधिकारी (ओएसडी) रहे लोकेश शर्मा भी जल्द भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार लोकेश शर्मा की भाजपा में एंट्री को लेकर कवायद जारी है।

 

सहस्त्रबुद्धे से हो चुकी गुपचुप मुलाक़ात !

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व सीएम के पूर्व ओएसडी लोकेश शर्मा की पिछले दिनों भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं से “गुपचुप” मुलाकातें हो चुकी हैं। सामने आया है कि राजस्थान में भाजपा के हालिया नियुक्त लोकसभा चुनाव प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे के साथ लोकेश शर्मा की मुलाक़ात हो चुकी है, जिसमें उनकी पार्टी में एंट्री तक को लेकर चर्चा हुई है। बताया यहां तक जा रहा है कि सहस्त्रबुद्धे और शर्मा के बीच दो से तीन दौर की मुलाक़ात हो चुकी है।

 

Now former OSD of former Chief Minister Ashok Gehlot Lokesh Sharma will join BJP!

 

कई वजहों से चर्चा में रहे लोकेश शर्मा

पूर्व सीएम अशोक गहलोत के ओएसडी रहे लोकेश शर्मा कई वजहों से सुर्ख़ियों में बने रहे। खास तौर से कथित फोन टैपिंग प्रकरण पर लोकेश शर्मा का नाम सबसे ज़्यादा चर्चा में रहा। फिर उसके बाद शर्मा ने गहलोत और कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ उनकी बयानबाज़ी भी काफी चर्चाओं में रही।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !