Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

वोट बारात से दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव 2024 के अन्तर्गत टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए द्वितीय चरण में 26 अप्रैल को होने वाले मतदान में मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में विभिन्न स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। स्वीप प्रभारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरिराम मीना ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव के निर्देशानुसार स्वीप गतिविधियों के तहत आज बुधवार को मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से पशुपालन विभाग सवाई माधोपुर द्वारा प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय चौथ का बरवाड़ा, पशुपालन विभाग बौंली, पशुपालन विभाग गंगापुर सिटी, पशुधन आरोग्य चल इकाई बामनवास सहित अन्य स्थानों पर वोट बारात का आयोजन किया गया।

 

Message of voter awareness given through vote procession

 

इस दौरान जिला एवं ब्लॉक स्तरीय समस्त पशु चिकित्सा अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा दुल्हे व बारातियों के रूप में वोट बारात का आयोजन कर मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूकता का संदेश दिया गया। वोट बारात में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा लोकगीत भी गाए गए। इस दौरान अधिकारियों एवं कार्मिकों ने अपने हाथों में 26 अप्रैल, 2024 को मतदान अवश्य करें, उम्र 18 पूरी है, मतदान करना जरूरी है, भारत भाग्य विधाता हूँ अब तो मैं मतदाता हूँ, हमको यह समझाना है सबको वोट दिलाना है, घर-घर अलख जगाना है वोट डालने जाना है जैसे स्लोगन लिखी तख्तियों से मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक किया। इस दौरान सभी अधिकारियों, कार्मिकों एवं आम मतदाताओं को मतदाता जागरूकता की शपथ भी दिलाई गई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !