लोकसभा आम चुनाव 2024 के सफल संचालन के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव के निर्देशानुसार जिला परिवहन अधिकारी द्वारा जिले में वाहनों के अधिग्रहण की कार्यवाही की जा रही है। सहायक प्रभारी अधिकारी यातायात प्रकोष्ठ एवं जिला परिवहन अधिकारी पी.आर. मीना ने बताया कि अधिग्रहीत वाहन चुनाव कार्यों के लिए निर्धारित दिवस को नियत समय पर अपनी उपस्थिति देना सुनिश्चित करें।

उन्होंने बताया कि निर्धारित दिवस को नियत समय पर उपस्थिति नहीं देने वाले संबंधित वाहन मालिकों के विरुद्ध जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया