लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पर्टियों के मैराथन दौरे लगातार जारी है। भाजपा से लेकर कांग्रेस समेत सभी पार्टियां अपने दिग्गजों के जरिए रण को मजबूत करने में जुटी हुई है। ऐसे में आज शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह ने सीएडी ग्राउंड में भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला के समर्थन में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने दिए केवल गरीबी हटाओ के नारे और मोदी ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। कांग्रेस वाले अबकी बार 400 पार पर आरक्षण हटाने की अफवाहें फैला रहे है। लेकिन जब तक भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता जिंदा, हम कांग्रेस को आरक्षण हटाने नहीं देंगे।

हमारे पास बहुमत तो 10 साल से हैं लेकिन हमने बहुमत का प्रयोग करके हटाया 370, महिला आरक्षण-गरीबी हटाने और देश को सुरक्षित बनाने को बहुमत का प्रयोग किया। जब तक भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता जिंदा, हम कांग्रेस को आरक्षण हटाने नहीं देंगे। ओबीसी वर्ग का तो सबसे बड़ा दुश्मन ही कांग्रेस हैं। सिर्फ और सिर्फ परिवारवाद है। आपने 2019 में कांग्रेस को वोट दिया होता तो कोटा पीएफआई का गढ़ होता।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया