Thursday , 23 April 2026
Breaking News

मतदान दलों को उनकी सीट पर होगा ईवीएम-वीवीपेट एवं मतदान सामग्री का वितरण

मतदान दलों का तृतीय एवं अंतिम प्रशिक्षण 25 अप्रैल को

लोकसभा आम चुनाव-2024 संसदीय निर्वाचन क्षेत्र टोंक-सवाई माधोपुर में समाविष्ट विधानसभा सेगमेन्ट 90-गंगापुर, 91-बामनवास, 92-सवाई माधोपुर एवं 93-खण्डार के मतदान केन्द्रों पर 26 अप्रैल को होने वाले मतदान को सम्पन्न कराने के लिए गठित मतदान दलों का तृतीय एवं अंतिम प्रशिक्षण 25 अप्रैल को प्रातः 8 बजे महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय साहूनगर सवाई माधोपुर के फुटबॉल ग्राउण्ड एवं विद्यालय के पीछे वाले मैदान में आयोजित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण प्रत्येक विधानसभा सेगमेन्ट के लिए पृथक-पृथक प्रशिक्षण पाण्डालों में आयोजित किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव ने बताया कि महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय साहूनगर सवाई माधोपुर के फुटबॉल ग्राउण्ड में विधानसभा सेगमेन्ट 93-खण्डार एवं 92-सवाई माधोपुर के लिए प्रशिक्षण पाण्डाल स्थापित किए जाएंगे इनके लिए प्रवेश द्वार संख्या 1 से प्रवेश करना है तथा विद्यालय भवन के पीछे स्थित मैदान में विधानसभा सेगमेन्ट 90-गंगापुर एवं 91-बामनवास के लिए प्रशिक्षण पाण्डाल स्थापित किए जाएंगे इनके लिए प्रवेश द्वार संख्या 2 से प्रवेश करना है। उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण के लिए प्रातः 7ः30 बजे उनके विधानसभा सेगमेन्ट के लिए निर्धारित प्रशिक्षण पाण्डाल में आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रभारी अधिकारी सामान्य व्यवस्था प्रकोष्ठ को प्रशिक्षण पाण्डालों में लगी हुई कुर्सियों पर मतदान दल संख्या की पर्ची लगवाने के निर्देश प्रदान किए है। उन्होंने कहा कि एक मतदान दल में नियुक्त पुलिस कार्मिक सहित सभी मतदान कार्मिकों की कुर्सियां एक साथ लगाई जाएंगी।

 

EVM-VVPAT and voting material will be distributed to polling parties at their seats

 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा सेगमेन्ट के लिए नियुक्त एरिया मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, माइको आबर्जवर तथा महिला एवं विशिष्ट योग्यजन मतदान कार्मिकों के लिए सम्बन्धित विधानसभा सेगमेन्ट के लिए निर्धारित प्रशिक्षण पाण्डाल की अग्रिम पंक्तियों में बैठक व्यवस्था की जाएगी। आरक्षित मतदान दलों में नियुक्त कार्मिक उसी विधानसभा सेगमेन्ट के प्रशिक्षण पाण्डाल की अंतिम पंक्तियों में बैठक व्यवस्था की जाएगी। प्रशिक्षण के उपरान्त सम्बन्धित विधानसभा सेगमेन्ट के प्रशिक्षण पाण्डाल के साथ ही स्थापित काउन्टर्स से मतदान सामग्री एवं ईवीएम-वीवीपेट का वितरण किया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा सेगमेन्ट के लिए सामग्री एवं ईवीएम-वीवीपेट वितरण के लिए 10-10 काउन्टर्स स्थापित किये जाएंगे। प्रत्येक काउन्टर द्वारा 25-25 मतदान केन्द्र की ईवीएम-वीवीपेट तथा मतदान सामग्री का वितरण उनकी सीट पर ही किया जाएगा। एक काउन्टर पर ईवीएम-वीवीपेट के वितरण हेतु सम्बन्धित विधानसभा सेगमेन्ट के रिटर्निंग अधिकारी द्वारा 2-2 कार्मिक तथा उसके साथ दी जाने वाली सामग्री के वितरण हेतु सम्बन्धित प्रभारी अधिकारी मतपत्र वितरण प्रकोष्ठ (कोषाधिकारी सवाई माधोपुर) द्वारा 1-1 कार्मिक, मतदान सामग्री के बैग के वितरण हेतु प्रभारी अधिकारी निर्वाचन भंडार (लेखाधिकारी जिला परिषद सवाई माधोपुर) द्वारा 2-2 कार्मिक एवं यात्राभत्ता बिलों-उपयोगिता प्रमाण पत्रों के संग्रहण हेतु प्रभारी अधिकारी लेखा एवं भुगतान प्रकोष्ठ (अतिरिक्त कोषाधिकारी सवाई माधोपुर) द्वारा 1-1 कार्मिक की नियुक्ति की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान दल रवानगी एवं सामग्री का वितरण संबंधी समस्त प्रभारी अधिकारियों को उनके प्रकोष्ठ से संबंधित समस्त व्यवस्थाएं 24 अप्रैल को सांय 5 बजे तक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !