Monday , 8 June 2026
Breaking News

चुनाव प्रक्रिया को सुगमता, निष्पक्षता एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने में दे सहयोग

लोकसभा आम चुनाव 2024 के अन्तर्गत टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए 26 अप्रैल को होने वाले मतदान दिवस की प्रक्रिया को निष्पक्षता, स्वतंतत्रा, सफलतापूर्वक शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय सवाई माधोपुर में बनाए गए एकीकृत चुनाव कन्ट्रोल रूम का सम्भागीय आयुक्त भरतपुर सांवर मल वर्मा एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। सम्भागीय आयुक्त ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव को पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से सम्पन्न कराने के लिए कटिबद्ध होकर कार्य करें, सभी चुनाव कार्मिक। उन्होंने कहा कि एकीकृत नियंत्रण कक्ष के माध्यम से मतदान दलों को यथा संभव मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि 25 अप्रैल को मतदान दलों की रवानगी के पश्चात उनके मतदान केन्द्रों पर सुगमता पूर्ण पहुंचने, उनकी आवास, भोजन इत्यादि से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की सुनिश्चितता की जाए।

 

Provide cooperation in conducting the election process in a smooth, fair and peaceful manner.

 

अगर किसी मतदान दल को किसी प्रकार की ईवीएम, सुरक्षा, आवास, भोजन, पानी, कानून व्यवस्था के संबंध में समस्या हो तो इसकी तत्काल सूचना एकीकृत कन्ट्रोल रूम के साथ-साथ संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारी के कन्ट्रोल रूम में दे ताकि उसका तत्काल समाधान कर चुनाव प्रक्रिया को निर्बाध रूप से सम्पन्न कराया जा सकें। उन्होंने कहा कि कन्ट्रोल रूम प्रभारियों को मतदान दलों के दूरभाष पर आने वाले कॉल्स एवं मैसेज का तत्काल जवाब देना सुनिश्चित करें। इस दौरान सम्भागीय आयुक्त ने सी-विजिल एवं वोटर हैल्पलाईन नंबर 1950 पर प्राप्त होने वाली शिकायतों की जानकारी प्राप्त कर उनके निस्तारण के संबंध में भी अपडेट लिया। इस दौरान मीडिया सेल कार्मिकों को चैनल बदलकर नियमित निगरानी के निर्देश दिए और कहा कि कोई भी सूचना आने पर तुरंत प्रभाव से प्रभारी अधिकारी को सूचित किया जाए। इस दौरान सहायक कलक्टर यशार्थ शेखर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी जगदीश आर्य, एकीकृत नियंत्रण कक्ष प्रभारी अमर सिंह, सहायक प्रभारी लाखन सिंह, उप निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क सवाई माधोपुर हेमन्त सिंह सहित अन्य अधिकारी व प्रकोष्ठो से संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !