Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

लोकसभा चुनाव-2024 : ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं शहरी क्षेत्र की महिलाओं से रही मतदान करने में आगे

शहरी क्षेत्र के पुरुषों ने किया ग्रामीण क्षेत्र के पुरुषों से अधिक मतदान

शहरी क्षेत्रों में 65.69 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्रों में 64.86 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मतदान

 

जयपुर:- राजस्थान में लोकसभा आम चुनाव-2024 के तहत दूसरे चरण वाले 13 लोकसभा क्षेत्रों में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं शहरी क्षेत्र की महिलाओं से  मतदान करने में आगे रही, वहीं शहरी क्षेत्र के पुरुषों ने ग्रामीण क्षेत्रों के पुरुषों से अधिक मतदान किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि शहरी क्षेत्रों की 63.64 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया जबकि ग्रामीण क्षेत्र में 64.47 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया।

 

 

इसी तरह शहरी क्षेत्र में पुरुष मतदाता आगे रहे। शहरी क्षेत्र के पुरुष मतदाताओं ने 67.67 प्रतिशत जबकि ग्रामीण क्षेत्र के पुरुषों ने 65.22 प्रतिशत मतदान किया। शहरी क्षेत्र के 56.33% थर्ड जेंडर मतदाताओं ने जबकि ग्रामीण क्षेत्र में 40% थर्ड जेंडर मतदाता ने मतदान किया है। गुप्ता ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के कुल 64.86% मतदाताओं ने मतदान किया जबकि शहरी क्षेत्र के कुल 65.69 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया।

 

 

Lok Sabha Elections-2024 Women from rural areas were ahead of women from urban areas in voting in rajasthan

 

 

 

 

जालौर लोकसभा क्षेत्र से सर्वाधिक 73.55% शहरी मतदाताओं ने मतदान किया। बाड़मेर लोकसभा क्षेत्र से सर्वाधिक 76.58 ग्रामीण मतदाताओं ने मतदान किया। बांसवाड़ा लोकसभा क्षेत्र से 74.58 ग्रामीण मतदाता होने मतदान किया।

लोकसभा क्षेत्रवार ग्रामीण और (शहरी) क्षेत्र में मतदान प्रतिशत:-

द्वितीय चरण

टोंक-सवाई माधोपुर: 55.70 (59.80)

अजमेर: 58.02 (62.86)

पाली: 56.10(62.50)

जोधपुर: 63.45 (65.67 )

बाड़मेर: 76.58 (68.66)

जालोर: 61.72 (73.56 )

उदयपुर: 67.04 (64.94 )

बांसवाड़ा: 74.58 (65.61 )

चित्तौड़गढ़: 69.27 (64.79)

राजसमंद: 57.96 (62.66)

भीलवाड़ा: 59.66 (63.30)

कोटा: 71.91 (70.60)

झालावाड़-बारां: 69.88(68.81 )

प्रथम चरण

गंगानगर: 66.95 (65.57)

बीकानेर: 51.55 (60.05)

चूरू: 64.27 (61.48)

झुंझुनूं: 52.04 (56.15)

सीकर: 56.34 (62.53)

जयपुर ग्रामीण: 55.79 (59.51)

जयपुर: 60.18 (63.65)

अलवर: 60.12 (59.94)

भरतपुर: 52.95 (52.18)

करौली-धौलपुर: 48.85 (53.13)

दौसा: 55.22 (58.84)

नागौर: 56.06 (62.10)

प्रथम चरण में शहरी क्षेत्र में सर्वाधिक 65.57 प्रतिशत मतदान गंगानगर और सबसे कम 52.18 प्रतिशत मतदान भरतपुर लोकसभा क्षेत्र में रहा था। ग्रामीण क्षेत्र में सर्वाधिक 66.95 प्रतिशत मतदान गंगानगर और सबसे कम 48.85 प्रतिशत मतदान करौली-धौलपुर लोकसभा क्षेत्र में रहा था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !