Thursday , 23 April 2026
Breaking News

मेहन्दी प्रतियोगिता के माध्यम से मतदान हेतु प्रेरित हुई महिलाएं

लोकतंत्र के महापर्व पर आगामी लोकसभा आम चुनाव 2019 के मतदान दिवस 29 अप्रैल को शत प्रतिशत मतदान का लक्ष्य अर्जित करने के लिए स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत सहायक निदेशक कृषि कार्यालय परिसर के हॉल में महिलाओं की मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.एस.पी.सिंह एवं स्वीप प्रभारी व मुख्य कार्यकारी अधिकारी किशोर कुमार द्वारा प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं को पुरस्कार वितरित किये गये।

Women motivated vote through Mehndi competition
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.एस.पी.सिंह ने मेहंदी प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाली महिला मतदाताओं से इस अवसर पर संवाद करते हुए उन्हें लोकसभा आम चुनाव 2019 हेतु मतदान दिवस 29 अप्रैल को स्वयं को मतदान करने एवं अपने सभी पड़ोसियों एवं रिश्तेदारों को भी मतदान के लिए जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महिला मतदाताओं को इस हेतु शपथ भी दिलाई।
लोकतंत्र के महापर्व पर आगामी लोकसभा आम चुनाव 2019 के मतदान दिवस 29 अप्रैल को शत प्रतिशत मतदान करने हेतु स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत शुभंकर शेरू रोजाना सवाई माधोपुर के मतदाताओं को अपने संदेश के माध्यम से अधिकाधिक मतदान हेतु प्रेरित कर रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को भी शेरू ने सवाईजन को मतदान हेतु पे्ररित करते हुए संदेश “रंगोली के रंगों में, नहाया पूरा गांव, बूथ हमारे सज गए, नाचे सारा गांव” दिया। शेरू का यह संदेश मेहन्दी प्रतियोगिता की सहभागिता करने वाली महिला मतदाताओं के बीच बार-बार दोहराया गया। महिला मतदाताओं के बीच शेरू का यह संदेश उनकी मेहन्दी में मतदान के रंग घोलता हुआ प्रतीत हो रहा है। इस अवसर पर लगभग 100 महिलाओं द्वारा भाग लिया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !