Thursday , 23 April 2026
Breaking News

जिला कलेक्टर ने किया जिला रोजगार कार्यालय का औचक निरीक्षण

जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला रोजगार कार्यालय सवाई माधोपुर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने कर्मचारियों की उपस्थिति पंजीका व आवक जावक रजिस्टर की जांच की। उन्होंने जिला रोजगार अधिकारी राजकुमार मीना और उपस्थित कर्मचारियों से उनके कार्यों के बारे में जानकारी ली और कहा कि अपने दायित्वों का निर्वहन समय पर करें। उन्होंने समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों को आपसी समवन्य के साथ कार्य करने और कार्यालय को स्वच्छ रखने के निर्देश दिए। उन्होंने रोजगार कार्यालय के माध्यम से विभिन्न विभागों एवं संस्थानों में कार्यरत इन्टर्न की उपस्थिति सत्यापन सुनिश्चित करने, फीडबैक फॉर्म के माध्यम से सभी इन्टर्न की शैक्षणिक योग्यता, रूचि व अन्य सुझाव प्राप्त करने के निर्देश जिला रोजगार अधिकारी को दिए।

 

District Collector conducted surprise inspection of District Employment Office in sawai madhopur

 

उन्होंने इन्टर्न सहित जिले के बेरोजगार युवाओं की शैक्षणिक योग्यता व रूचि के आधार पर आरएसएलडीसी के सहयोग से करियर गाईडेन्स व कौशल विकास कार्यशाला का आयोजन करवाकर एमएस वर्ड, एमएस ऑफिस, पावर पॉइन्ट, विडियो एडिटिंग, सोशल मीडिया, डिजिटल लिट्रेसी, फाईसेन्स लिट्रेसी, कम्प्यूटर संबंधित अन्य जानकारी प्रदान करने के निर्देश जिला रोजगार अधिकारी को प्रदान किए। ताकि उन्हें रूचि अनुसार कार्य प्रदान कर उनकी प्रतिभा को निखारा जा सके। उन्होंने रोजगार शिविर लगाने हेतु क्षेत्र की संस्थानों तथा लोकल इम्पलोयर्स से उनकी कार्मिक आवश्यकता अनुसार कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने आरएसएलडीसी के सहयोग से प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं से मिलकर उन्हें वी-मार्ट द्वारा निःशुल्क टेबलेट प्रदान करने की प्रशंसा भी की। उन्होंने राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम संस्थान के अध्यक्ष का पत्र लिखकर जिले में ट्रेनिंग सेन्टर शुरू करवाने के निर्देश दिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !