Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

मजदूर दिवस मनाया

भारतीय शिक्षा समिति सवाई माधोपुर जिला कार्यालय पर मजदूर दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। जिला निरीक्षक एवं प्रचार-प्रसार प्रमुख महेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि विषम परिस्थितियों में भी हर माता-पिता मेहनत-मजदूरी करके अपनी सन्तान को अच्छा से अच्छा इन्सान बनाने के लिए प्रयासरत है। कोई अतिश्योक्ति नहीं कि मजदूर ही मिट्टी को सोना बनाता हैं। जिला व्यवस्थापक कानसिंह सोलंकी ने निर्माण में कार्यरत मजदूर भाईयों और बहिनों को तिलकार्चन, दुपट्टा ओढ़ाकर तथा मिठाई खिलाते हुए कहा कि मजदूर का पसीना देश की तरक्की का आधार हैं, इनकी मेहनत और संघर्ष से ही देश खुशहाल बनता हैं जिससे देश का विकास संभव हैं। इनके श्रम से ही भविष्य की दिशा तय होती हैं। अतः मजदूर के पसीने सूखने से पहले उसका पारिश्रमिक उसके हाथ में होना चाहिए, ऐसी प्रवृत्ति हम सभी की बने।

 

celebrated labor day in sawai madhopur

 

उन्होंने कहा कि जहां श्रम का सम्मान होता है वहीं राष्ट्र महान बनता है। जिस राष्ट्र में हर हाथ को काम मिलता है उस देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है। हम विचार करे आज एक गड्डा खोदने पाॅलिश करने से लेकर बड़ी बड़ी अट्टालिकाएं उद्योग व्यापार सभी में श्रम शक्ति लगती है। श्रम शक्ति कुशल अर्द्ध कुशल होती है और यह सभी जगह विद्यामान है। आज भी प्रतिदिन पेट पालन हेतु प्रति दिन चौखटी पर श्रम शक्ति की मंडी लगती है। जिसका भाग्य है उसको काम मिल जाता है वो धन्य हो जाता है तथा शेष रहे अगले दिन की आस में मायूस होकर लौट जाते हैं। हमें ऐसी अर्थ व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए जिसमें श्रम का सम्मान हो। इस अवसर पर कार्यालय प्रमुख अवधेश शर्मा, प्रधानाचार्य जयसिंह लोधा, लक्ष्मीकांत शर्मा, धर्मसिंह गुर्जर, सीताराम सैनी, शंकरलाल सैनी, आत्माराम माली, उगन्ती देवी, छोट्या बैरवा, श्यामलाल महावर, काड़ू वर्मा, हजारी लाल, धापोदेवी आदि उपस्थित रहीं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !