Saturday , 7 March 2026
Breaking News

अस्पतालों में आगजनी की घटनाओं से बचाव हेतु व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें

जयपुर:- प्रदेश में लू-तापघात से बचाव, उपचार एवं गर्मी के मौसम में अस्पतालों में आगजनी की घटनाओं से बचाव संबंधी व्यवस्थाओं के लिए आज गुरूवार को स्वास्थ्य भवन में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समीक्षा की गई। बैठक में सभी जोन के संयुक्त निदेशक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, प्रमुख चिकित्साधिकारी सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया।

 

 

निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश माथुर ने बताया कि बैठक में जलवायु परिवर्तन तथा गर्मी जनित बीमारियों से बचाव के संबंध में जिला स्तरीय कार्य योजना बनाने के संबंध में विस्तार से समीक्षा की गई है। जिला स्तरीय अधिकारियों को आमजन को गर्मी जनित बीमारियों से बचाव के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।

 

 

Ensure arrangements to prevent fire incidents in hospitals in rajasthan

 

 

 

साथ ही गर्मी के मौसम में अस्पतालों में आगजनी की घटनाओं को रोकने एवं तात्कालिक उपायों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि इस मौसम में अस्पतालों में बिजली एवं पानी की समुचित व्यवस्थाओं के बारे में भी चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। डॉ. माथुर ने बताया कि गर्मी के मौसम के दृष्टिगत हीट वेव से प्रभावित रोगियों के इलाज के लिए अस्पतालों में समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

 

 

इसके लिए हर जिले का एक्शन प्लान बनाकर कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि हीट स्ट्रोक के प्रबंधन के लिए एम्बुलेंस एवं टेको तकनीक के उपयोग के माध्यम से इलाज के प्रशिक्षण दिए गए हैं। इस संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान करने के लिए एक ट्रेनिंग वीडियो भी जारी किया गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !