Sunday , 7 June 2026
Breaking News

स्कूल प्रबंधक समिति एसडीएमसी-एसएमसी की मीटिंग हुई आयोजित

महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल बंद नहीं किए जाने की मांग 

जिला मुख्यालय सवाई माधोपुर आलनपुर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की स्कूल प्रबंधक समिति एसडीएमसी /एसएमसी की बैठक प्रधानाचार्य बृजमोहन मीणा की अध्यक्षता में आयोजित हुईं। जिसमें विद्यालय के अधीन चल रहे महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल सरकार द्वारा आगामी सत्र में चलाये या नहीं चलाये जाने के संदर्भ में एसडीएमसी से मांगे गये प्रस्ताव पर चर्चा की गई।

 

समिति सदस्यों का कहना है की इसमें बच्चों का नामांतरण काफी है और मध्यमवर्गीय ग्रामीण अभिभावकों ने अपने बच्चों इंग्लिश मीडियम स्कूल के समक्ष मानते हुए बड़ी संख्या बढ़ चढ़ कर एडमिशन कराये थे लेकिन विभाग द्वारा स्कूल में उसके अनुरूप टीचर एवं अन्य संसाधन उपलब्ध नहीं कराये जो दुर्भाग्यपूर्ण है। साथ ही प्राइवेट इंग्लिश मीडियम स्कूल संचालकों का भी अप्रत्यक्ष दबाव है कि सरकार इन स्कूलों को बंद कर दे जो ग्रामीण अभिभावकों और उनके बच्चों के साथ और भी ज्यादा मानसिक शोषण और खिलवाड़ है।

 

School Management Committee SDMC-SMC meeting held in alanpur sawai madhopur

 

क्योंकि पहले तो उनके बच्चों का एडमिशन इंग्लिश मीडियम शिक्षा के स्कूल खोलकर बड़ी संख्या में एडमिशन करवा लिये और अब उनको वापस हिंदी मीडियम करने के प्रस्ताव मांगे जा कर बंद करने जा रही है।  इससे अच्छा तो यह होता कि इन स्कूलों में ही बेहतरीन संसाधन और टीचर लगाये जाते। इसके लिये स्कूल प्रबंधन समिति ने विस्तृत चर्चा करके प्रस्ताव लिया है कि उनके महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल को बड़ी संख्या में बच्चों के नामांकन को देखते हुए यथावत चलने दिया जाये और सरकार से मांग की है कि स्कूल में पर्याप्त टीचर और संसाधन बजट उपलब्ध कराये जाये एवं साथ इस स्कूल के पांच बीघा स्कूल खेल के मैदान को नर्सिंग कॉलेज बना दिया गया है।

 

उसके बदले में शीघ्र ही खेल के मैदान की भूमि आवंटन की जाये। जिससे कि बच्चों का शिक्षा के साथ शारीरिक विकास भी हो सके। इस अवसर पर समिति के सदस्य हरि प्रसाद योगी एडवोकेट, हनुमान माली पार्षद, सीताराम शुक्ला एवं प्रधानाचार्य बृजमोहन मीणा, अखिलेश, जगदीश आदि समिति सदस्यों अभिभावकों एवं स्टॉफ ने भाग लिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !