Thursday , 23 April 2026
Breaking News

जिला कलक्टर ने राजकीय कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण

अनुपस्थित कार्मिकों को दिए कारण बताओं नोटिस

सवाई माधोपुर:- जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने आज गुरूवार को जिला मुख्यालय पर नगर परिषद सवाई माधोपुर एवं जिला परिषद ग्रामीण विकास प्रकोष्ठ सवाई माधोपुर का औचक निरीक्षण कर कार्मिकों की उपस्थिति जांची। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने नगर परिषद एवं जिला परिषद कार्यालय की विभिन्न शाखाओं में जाकर शाखा प्रभारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त कर संबंधित शाखा प्रभारियों को आमजन से जुड़े कार्यों का प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए।

 

 

 

 

इस दौरान उन्होंने कार्मिकों की उपस्थिति पंजीका की भी जांच की। उन्होंने कार्मिकों को रिकॉर्ड संधारण करने, कार्यालय परिसर में नियमित रूप से साफ-सफाई व्यवस्था दुरस्त रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने समस्त अधिकारियों एवं कार्मिकों को कार्यालय में निर्धारित समय पर पहुंचकर आमजन की समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए।

 

 

 

 

District Collector conducted surprise inspection of government offices in sawai madhopur

 

 

 

उन्होंने कहा कि कार्यालय समय में कोई भी कार्मिक अपनी सीट न छोड़े। निरीक्षण के दौरान नगर परिषद कार्यालय में सहायक लेखाधिकारी दिनेश शर्मा एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुरेश कुमार रैगर को अनुपस्थित पाए गए। इस पर जिला कलक्टर ने उक्त कार्मिकों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश नगर परिषद आयुक्त फतेह सिंह मीणा को दिए है।

 

 

अनुपस्थित कार्मिकों को दिए कारण बताओं नोटिस:-

जिला कलक्टर ने निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरिराम मीना को जिला परिषद कार्यालय में अनुपस्थित पाए गए कार्मिकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है। इस पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने लेखाधिकारी ईजीएस ओमप्रकाश मीना, सहायक लेखाधिकारी द्वितीय पवन कुमार गुप्ता, सहायक लेखाधिकारी द्वितीय जल ग्रहण बत्तीलाल बैरवा, कनिष्ठ अभियंता जल ग्रहण शोभना विसेन, वरिष्ठ सहायक वाटर शैड रवि सिंह मीना, कनिष्ठ सहायक रामबधाई नामा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !