Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

जिला कलेक्टर ने रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने गुरूवार को चौथ का बरवाड़ा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत भेड़ोला स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में रात्रि चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी तथा मौके पर ही अधिकारियों को परिवेदनाओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने रात्रि चौपाल में अधिकारियों से कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण हो। उन्होंने ग्रामीणों को बाल विवाह के दुष्प्रभाव के बारे जानकारी देते हुए कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक कुरूति है इसका सबसे बड़ा दुष्परिणाम बच्चों के शिक्षा उनके मानसिक, सकारात्मक एवं भावनात्मक विकास पर पड़ता है। खासकर लड़कियों उनके अधिकारों से वंचित रह जाती है।

 

यदि हम उन्हें शिक्षा देंगे तो वह आत्मनिर्भर बनेंगी। शिक्षित महिला के रूप में अपने परिवार, बच्चों के पालन पोषण में भागीदारी निभाएंगी। उन्होंने बाल विवाह रोकने की अपील करते हुए कहा कि रोकथाम प्रशाासन के साथ-साथ हम सबकी सामुहिक जिम्मेदारी है। उन्होने कहा कि बाल विवाह की रोकथाम हेतु नियंत्रण कक्ष के साथ-साथ चाईल्ड हैल्पलाइन नंबर 1098, 181 कॉल सेन्टर पर तथा पुलिस नियंत्रण कक्ष के 100 नम्बर पर कॉल कर कभी भी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। उन्होंने ग्रामीणों को बच्चों की पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देने तथा बच्चों को संस्कारवान बनाने की सलाह दी।

 

District Collector listened to the problems of the villagers in Ratri Chaupal

 

इस दौरान उन्होंने भीषण गर्मी के मध्यनजर लू एवं हीट वेब के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों तथा लू से प्रभावित व्यक्तियों उपचार के संबंध में जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि गर्मी व लू लगने के लक्षण महसूस होने पर लापरवाही न बरते और शीघ्र ही नजदीकी राजकीय स्वास्थ्य केन्द्र में अपना उपचार करवाएं। उन्होंने जलापूर्ति, बिजली सप्लाई, नये कनेक्शन अतिक्रमण से बंद रास्ता खुलवाने के संबंध में संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए।

सड़कों पर नालियां नहीं होने सहित अन्य परिवाद पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सुनवाई के अधिकार के बारे में बताते हुए प्रार्थना पत्र देकर रसीद अवश्य प्राप्त करने की बात कही। रात्रि चौपाल में उपखंड अधिकारी चौथ का बरवाड़ा दामोदर सिंह, तहसीलदार नीरज सिंह, ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी, पीएचईडी एवं विद्युत विभाग के अधिकारी, कार्मिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !