Thursday , 23 April 2026
Breaking News

प्रदेश में 2.79 लाख अफसर-कर्मचारियों ने छुपाई प्रॉपर्टी की डिटेल : शिक्षा-पुलिस विभाग वाले टॉप पर

राजस्थान के सभी गजेटेड, नोन गजेटेड अफसर, कर्मचारियों को 2023 की अचल संपत्ति का ब्योरा ऑनलाइन अपलोड करना था। लेकिन 2 बार बढ़ाई अंतिम तिथि जाने के डेढ़ माह बाद भी अभी तक 2.79 लाख ने अचल संपत्ति का ब्योरा ही नहीं दिया है। इसमें 34 हजार तो वो गजेटेड अफसर हैं, जिनके कंधों पर अपने अधीन काम कर रहे कर्मचारियों का ब्योरा प्रस्तुत करवाने की जिम्मेदारी है। नाॅन गजेटेड स्तर के 2.44 लाख कर्मचारियों द्वारा भी अचल संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया गया है। इससे उनकी एसीआर और प्रमोशन पर असर पड़ सकता है। सभी राजसेवकों को अपनी अचल संपत्ति का ब्योरा एक सॉफ्टवेयर मॉड्यूल पर अपलोड करना था। इसकी अंतिम तिथि 31 जनवरी 2024 थी। फिर इसे बढ़ाकर 31 मार्च 2024 किया। लेकिन फिर भी 10 लाख 11 हजार 108 कर्मचारियों में से 2 लाख 78 हजार 621 ने ब्योरा सरकार को बताया ही नहीं।

 

2.79 lakh officers-employees hid property details in Rajasthan

 

पिछले 1 साल में कर्मचारी द्वारा नई खरीदी अचल प्रॉपर्टी सहित सारी प्रॉपर्टी का ब्योरा और उसका बाजार मूल्य दस्तावेज सहित अपलोड करना होता है। इससे पता लगे कि कर्मचारी ने 1 साल में अचल संपत्ति में कितनी बढ़ोतरी की। सरकारी कार्मिक के पास एक से अधिक अचल संपत्ति होने पर प्रत्येक को अलग-अलग दर्शाना होगा। हर राजसेवक को अचल संपत्ति का ब्योरा देना अनिवार्य है। ऐसा नहीं करने वाले कर्मचारियों की पदोन्नति पर विचार ही नहीं होता है। सभी राजसेवकों को अपने वार्षिक कार्य मूल्यांकन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के लिए 30 अप्रैल तक का समय दिया था। उसको भरने में विलंब के कारण अब उसकी तिथि बढ़ा कर 31 मई 2024 कर दी है। लेकिन अंचल संपत्ति की जानकारी देने की तिथि खत्म हो चुकी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !