सवाई माधोपुर:- जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव के निर्देशानुसार आज शनिवार को नो बैग डे के अवसर पर जिले के विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को गुड टच बेड टच के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। एडीपीसी समग्र शिक्षा दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि शनिवार को नो बैग डे के अवसर विद्यार्थियों को गुड टच बेड के प्रति जागरूक कर इससे संबंधित मोटिवेशनल लघु वीडियो फिल्म दिखाई गई।
साथ ही वर्तमान में जिले में चल रही हीट वेव (लू) से बचाव के उपायों के विषय में उपयोगी जानकारी विद्यार्थियों को प्रदान की गई। कार्यक्रम अधिकारी समग्र शिक्षा हेमराज मीना ने बताया की नो बैग डे के अवसर पर प्रत्येक शनिवार को राजकीय विद्यालयों में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन कर कार्यशाला में विभिन्न विषयों पर उपयोगी लघु वीडियो फिल्म दिखाकर विद्यार्थियों व अभिभावकों को जागरूक किया जा रहा है।

इस संबंध में समग्र शिक्षा जिला कार्यालय द्वारा जिले के समस्त संस्था प्रधानों को प्रत्येक शनिवार को नो बैग डे के अवसर पर जिला कार्यालय द्वारा निर्धारित कार्यक्रम अनुसार अलग-अलग विषय पर जागरूकता कार्यशाला आयोजन हेतु निर्देशित किया गया है। कार्यशाला में जिले के करीब 16 हजार विद्यार्थियों, एसएमसी, एसडीएमसी सदस्यों तथा विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया