राजधानी जयपुर के कई नामी स्कूलों को आज सोमवार को ब*म से उड़ा देने की धम*की मिली है। आज अलसुबह मिली इन धमकि*यों के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस अधिकारी ब*म स्क्वायड और डॉग स्क्वायड लेकर धमकी मिलने वाली स्कूलों में निकाल पड़े। वहां पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। धमकी 6 से ज्यादा निजी स्कूलों को दी गई है। इनमें सेंट जेवियर्स, सेंट मदर टेरेसा, जयश्री पेड़ीवाल और माहेश्वरी स्कूल शामिल आदि हैं।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को करीब 4 बजे जयपुर के कई नामी स्कूलों को ब*-म से उड़ाने की धमकी भरे वाले ई-मेल मिले। उसके बाद उन स्कूलों के प्रबंधन ने तत्काल इस बारे में जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों को सूचना दी। इससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस जाब्ता को अलर्ट किया गया। पुलिस फोर्स ब*म स्क्वायड और डॉग स्क्वायड लेकर स्कूलों में पहुंची और उनमें सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है। कई आलाधिकारी अलग-अलग स्कूलों में पहुंचे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया