Thursday , 23 April 2026
Breaking News

एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में 6 मौ*तों का जिम्मेदार आरोपी चालक, मालिक और सहयोगी गिरफ्तार 

बौंली थाना पुलिस ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसे में हुई 6 मौ*तों के जिम्मेदार आरो*पी ट्रक चालक को गिर*फ्तार करने में सफलता हासिल की है। साथ ही पुलिस ने वाहन मालिक इंद्रराज और सहयोगी वीरसिंह को भी  गिर*फ्तार किया है। पुलिस ने सड़क दुर्घटना के आरो*पी चालक राजेश पुत्र हनुमान निवासी बड़ागांव, वाहन मालिक इंद्रराज पुत्र गिरिराज माली व सहयोगी वीरसिंह पुत्र गिरिराज माली निवासी निवासी डीडवाड़ी, बौंली को गिर*फ्तार किया गया हैं। गौरतलब है की गत 5 मई को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर ट्रक चालक ने 8 इको सवार यात्रियों पर गलत यू टर्न लेकर ट्रक चढ़ा दिया था। जिससे हादसे में मौके पर ही 6 लोगों की मौ*त हो गई थी।

 

वहीं 2 मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे में मा*रे गए परिवार के लोग कार में सवार होकर सीकर से रणथम्भौर स्थित त्रिनेत्र गणेशजी के दर्शन करने जा रहे थे। हादसे के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। दुर्घटना में मनीष शर्मा पुत्र रामावतार शर्मा, अनीता शर्मा पत्नी मनीष शर्मा, सतीश पुत्र रामावतार शर्मा, पूनम शर्मा पत्नी सतीश शर्मा निवासी महादेव सिंह खण्डेला फार्म हाउस राधा किशनपुरा (ग्रामीण) सीकर तथा संतोष पत्नी गजानन्द निवासी खाटूश्यामजी जिला सीकर, कैलाश पुत्र बीरबल चौधरी निवासी दांसा की ढाणी थाना गोकुलपुरा जिला सीकर की मौके पर ही मृ*त्यु हो गई।

 

News From Bonli

 

वहीं मनन शर्मा पुत्र मनीष शर्मा, दिपाली शर्मा पुत्री मनीष शर्मा निवासी महादेव सिंह खण्डेला फार्म हाउस राधा किशनपुरा (ग्रामीण) सीकर दुर्घटना में घायल हो गए थे। ऐसे में आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए एसपी ममता गुप्ता के निर्देशन में टीम का गठन किया गया था। गठित टीम में एएसपी दिनेश यादव, डीएसपी अंगद शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी अवतार सिंह ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना की सहायता से लापरवाह चालक राजेश पुत्र हनुमान मीना निवासी बड़ागांव, वाहन मालिक इंद्रराज पुत्र गिरिराज माली व सहयोगी वीरसिंह पुत्र गिरिराज माली निवासी डीडवाड़ी थाना बौंली को गिरफ्तार किया है। दरअसल ट्रक अवैध बजरी परिवहन के व्यवसाय में संलिप्त था।

 

एक्सप्रेस वे बने हुए अस्थाई बजरी स्टॉक से बजरी भरने के लिए जा रही थी। चालक इतना बेपरवाह था की उसने यह तक नहीं देखा की पीछे कौन सा वाहन आ रहा है और अचानक एक्सप्रेस वे पर ही टर्न कर लिया। पीछे से आ रही एक कार जिसमें पूरा परिवार गणेश जी के दर्शन के लिए जा रहा था। ऐसे मे अचानक ट्रक घूमने से तेज स्पीड में आ रही कार ट्रक से टकरा गई। जिसमें 6 लोगों की मौ*त मौके पर ही हो गई। वहीं दो मासूम गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने गैर इरादतन ह*त्या के मामले में सभी आरो*पियों को गिरफ्ता*र किया है। सभी आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !