Sunday , 7 June 2026
Breaking News

राहुल गांधी रायबरेली से भारी मतों से जीतेंगे चुनाव : सचिन पायलट 

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर कहा कि, “राहुल गांधी भारी मतों से चुनाव जीतेंगे।” राहुल गांधी के पक्ष में प्रचार करने रायबरेली पहुंचे सचिन पायलट ने कहा कि, ”रायबरेली में एकतरफा चुनाव है। राहुल गांधी रिकार्ड मतों से चुनाव जीतेंगे।”

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि, “राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने से न सिर्फ कांग्रेस को उत्तर प्रदेश बल्कि इंडिया गठबंधन को भी मजबूती मिलेगी। रायबरेली के लोग मन बना कर बैठे हुए हैं कि राहुल गांधी को रिकार्ड मतों से जिताएंगे।” पायलट ने कहा कि, ”पूरे देश की निगाह रायबरेली के चुनाव पर है। भारतीय जनता पार्टी यहां पूरी ताकत लगा रही है। सारे संसाधनों का इस्तेमाल वो कर रही है और सत्ता का भी खूब दुरुपयोग हो रहा है।”

 

 

 

Rahul Gandhi will win the election from Rae Bareli with huge votes Sachin Pilot

 

 

 

पायलट ने कहा कि, “मोदी सरकार के डबल इंजन की सरकार सारा जोर लगा चुकी है, लेकिन रायबरेली के लोगों के वोट की ताकत के सामने उनकी नहीं चलेगी। ये चुनाव अब जाति-धर्म से ऊपर उठ गया है। यहां के लोग 20 तारीख को भारी मतदान कर राहुल गांधी को जिताएंगे।”

 

 

(सोर्स : बीबीसी न्यूज हिन्दी)

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !