Sunday , 7 June 2026
Breaking News

जिला कारागृह तथा राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह का किया निरीक्षण

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार आज मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव समीक्षा गौतम ने जिला कारागृह सवाई माधोपुर का साप्ताहिक निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने जिला कारागृह में साफ-सफाई, भोजन, चिकित्सा व्यवस्था, बंदियों को दी जाने वाली विधिक सहायता, प्रथम बार प्रवेश करने वाले बंदियों से संवाद व पूछताछ, पेयजल की सुविधा, रसोई-घर एवं बैरको की साफ-सफाई आदि के संबंध में जांच की। उन्होंने कारागृह के रसोई घर, शौचालय व अन्य परिसर की साफ-सफाई एवं बीमार बंदियों को समुचित चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

 

 

Inspected the District Jail and Government Communication and Juvenile Home in Sawai Madhopur

 

 

 

मौके पर उपस्थित जसवन्त सिंह जेलर जिला कारागृह सवाई माधोपुर ने बताया कि कारागृह में पुरूष बंदियों हेतु 2 एवं महिला बंदी हेतु 1 बैरक है। निरीक्षण के दौरान कारागृह में कुल 92 बंदी होना जाहिर किया गया, कारागृह में कोई भी महिला बंदी नही पाई गई। निरीक्षण के दौरान उपस्थित बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता, बंदियों के कानूनी अधिकार, बंदीजन के कल्याण की योजना आदि के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर राधेश्याम जोगी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल, पैरालीगल वॉलेन्टिर धनराज मीना तथा कारागृह स्टाफ उपस्थित रहे।

 

 

राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह किया निरीक्षण:-

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह सवाई माधोपुर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह में स्टाफ की स्थिति, किशोर गृह की भौतिक संरचना, बंदियों की संख्या, स्वास्थ्य जांच, बालकों के साथ दुर्घटना के निवारण के लिये उपयुक्त व्यवस्था, संस्था में पर्याप्त रोशन की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, आवासित बालकों की काउंसलिंग हेतु परामर्शदाता, आवासित बालकों का पूरे दिन का शेड्यूल, भोजन व्यवस्था, निःशुल्क विधिक सहायता आदि के संबंध में निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। दौराने निरीक्षण कुल 08 किशोर बंदी पाये गये। इस अवसर पर प्रिंसीपल मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड अरविन्द कुमार, अधीक्षक विमलेश कुमार एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !