Sunday , 7 June 2026
Breaking News

2 करोड़ रुपये की धो*खाधड़ी के मामले 4 आरोपी पुलिस के शिकंजे में

मलारना डूंगर थाना पुलिस ने 2 करोड़ रुपये की धो*खाधड़ी करने के मामले 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने धो*खाधड़ी मामले में रामलखन बैरवा पुत्र कन्हैयालाल निवासी भूरी पहाडी, कुण्डेरा, मनराज मीना उर्फ पोपल्या पुत्र कालूराम मीना निवासी भूरी पहाडी, महेन्द्र सिंह पुत्र रामकुंवार मीना निवासी भूरी पहाडी और रामकेश मीना पुत्र हीरालाल मीना निवासी बसोखर्द हाल मकान पटेल नगर सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया है।

 

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाईमाधोपुर विजय सिंह मीना व वृताधिकारी वृत शहर सवाई माधोपुर हेमेन्द्र शर्मा के सुपरविजन पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के मध्यनजर कार्यवाही करते हूए मलारना डूंगर थानाधिकारी रामनाथ सिंह द्वारा मलारना डूंगर थाने में दर्ज मुकदमे में आईपीसी में वांछित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

 

Malarna Dungar Sawai Madhopur Police News Update 15 May 2024

 

 

 

पुलिस ने बताया की गत दिनांक 8/6/2020 को एक रिपोर्ट रमेश चन्द बशेर पुत्र ठाकुर राम निवासी 1427, सेक्टर 13-पी हिसार, हरियाणा, टाउन हिसार हाल क्षेत्रीय कार्यालय सवाई माधोपुर ने थाने पर इस आशय की पेश की कि वर्ष 2018 से वर्ष 2019 तक अप*राधिक गिरोह द्वारा कूटरचित दस्तावेज तैयार किये, जिसमें जमाबन्दी, सिंचाई प्रमाण पत्र वं गिरदावरी, नक्शा ट्रैस आदि के कम्प्यूटराईज्ड अथवा अन्य खातेदारान की जमाबन्दी में फर्जी नाम से नामान्तकरण का इन्द्राज कर तैयार किये गए, जिसमें फ*र्जी रूप से सरकारी कर्मचारी वं अधिकारियों जो तहसीलदार, पटवारी व उप पंजीयक आदि के फर्जी हस्ताक्षर अथवा उनसे मिलकर या धो*खाधडीपूर्वक उनके फर्जी दस्तावेजों पर असल हस्ताक्षर कराये और उनका विधिक उपयोग करते हुये बैंक की शाखा श्यामपुरा के यहां प्रस्तुत कर अलग-अलग लोगों के नाम से कुल 19407000 रुपये का फर्जी ऋण उठा लिया।

 

 

 

इस पर थाने पर मामला आईपीसी में पंजीबद्ध किया गया। मामले में अनुसंधान से पूर्व 2 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस शेष आरोपियों की तलाश व अनुसंधान में जुटी हुई है।  इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में मलारना डूंगर थानाधिकारी रामनाथ सिंह, सम्पत सिंह पुलिस निरीक्षक मलारना डूंगर, राजीव कांस्टेबल, नरेन्द्र कांस्टेबल, अनिल कुमार कांस्टेबल एवं गोपाल कांस्टेबल शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

Relief to petrol-diesel exporters, Centre reduces export duty

पेट्रोल-डीजल निर्यातकों को राहत, केंद्र ने घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोल (Petrol), डीजल (Diesel) और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !