Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

चाइल्ड हेल्पलाइन से 5 बाल श्रमिकों को बालश्रम से करवाया मुक्त 

डूंगरपुर:  बाल अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर डूंगरपुर शहर के नया हॉस्पीटल चौराहा के आसपास के क्षेत्र में 13 से 16 साल के बच्चों से बालश्रम कराए जाने की सूचना प्राप्त हुई। बाल अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक पिंकी मीणा ने बताया कि चाइल्ड हेल्पलाइन समन्वयक मेहुल शर्मा के नेतृत्व में टीम सुपरवाइजर महेन्द्र कलाल व बलदेव परमार से इसकी सूचना पुलिस व संबंधित विभाग को दी। जिसके बाद चाइल्ड हेल्पलाइन, कोतवाली थाना पुलिस, श्रम विभाग व सृष्टि सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में डूंगरपुर शहर के नया हॉस्पीटल चौराहा के आसपास के क्षेत्र में 5 बच्चों को बालश्रम से मुक्त करवाया गया।

 

5 child laborers freed from child labor through child helpline in dungarpur

 

इन बच्चें को अग्रिम सहायता के लिए उन्हें बाल बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष भावेश कुमार जैन, सदस्य बालकृष्ण परमार, उमेश रावल व जयश्री भट्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से बच्चों को अग्रिम आदेश तक आश्रय प्रदान करते हुए बालकों को राजकीय किशोर गृह तीजवड़ के आश्रय प्रदान किया गया। साथ ही बाल कल्याण समिति द्वारा नियोक्ता के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देश प्रदान किए गए। इस अवसर पर कोतवाली पुलिस थाना से मणीलाल, गौरी सिंह, श्रम विभाग से जयन्तिलाल मीणा, हेल्पलाइन से हिमांशु जैन, अनिता भील व सृष्टि सेवा समिति से सुरेन्द्र ढोली सहित अन्य मौजूद रहेे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mobile system mobile update money kota news 19 July 26 Vikalp Times

‘मोबाइल बंद न करें’… रातभर चलता रहा फ_र्जी System Update, सुबह खाते से उड़ गए ₹98 हजार

कोटा: Kota शहर में साइबर ठ_गों ने अब मोबाइल (Mobile) है_किंग के जरिए लोगों को …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !