Thursday , 23 April 2026
Breaking News

समीक्षा बैठक में वोटर हेल्पलाइन और सी-विजिल की दी जानकारी

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.एस.पी.सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में चुनाव सम्बंधी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में चुनाव से संबंधी सभी प्रकोष्ठों के प्रभारी एवं अन्य काार्मिकों को वोटर हेल्पलाइन और सी-विजिल के संबंध में एसीपी प्रदीप कुमार शर्मा द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई।

The information given Voter Helpline and CVigil review meeting
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.एस.पी.सिंह ने बैठक में सभी प्रकोष्ठ प्रभारियों को चुनाव आयोग के द्वारा निर्धारित मापदण्डों एवं तय समय पर सभी प्रकार की गतिविधियों को सुचारू एवं सुव्यवस्थ्ति करने के निर्देश दिए। बैठक में सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के (उपनिदेशक) एसीपी प्रदीप कुमार शर्मा द्वारा चुनाव आयोग के द्वारा बनाये गये मोबाईल एप्लीकेशन के बारे में विस्तृत रूप से प्रस्तुतिकरण दिया गया। जिसमें मुख्यतया वोटर हैल्पलाईन एवं सी-विजिल मोबाईल एप्लीकेशन के बारे में जानकारी दी गई। ये दोनों ही एप्लीकेशन आम जनता के लिये बनाई गयी हैं। जिन्हें गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। वोटर हैल्पलाईन एप्लीकेशन के माध्यम से मतदाता विभिन्न प्रकार की सूचना अपने मोबाईल पर प्राप्त कर सकता हैं जैसे कि मतदाता से सम्बंधित जानकारी, चुनाव से सम्बंधित जानकारी एवं ईवीएम/वीवीपेट के बारे में जानकारी भी प्राप्त कर सकता हैं।
वोटर हैल्पलाईन एवं सी-विजिल एप्लीकेशन के माध्यम से आम आदमी अपनी शिकायत भी दर्ज करा सकता है। जिसमें वोटर, ईपिक नम्बर से संबंधित, आचार संहिता के उल्लंघन आदि से सम्बंधित विभिन्न प्रकार की शिकायते भी दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए आम नागरिक अपना मोबाईल नम्बर रजिस्टर्ड कराकर ओटीपी के माध्यम से शिकायत दर्ज कर सकता है। वोटर हैल्पलाईन के माध्यम से की गई शिकायतों का 24 घंटे में निस्तारण किया जाता है जबकि आचार संहिता के उल्लंघन से सम्बंधित शिकायतों का सी-विजिल के माध्यम से 100 मिनिट में निस्तारण किया जाता है। सी-विजिल के माध्यम से जो शिकायते जनता के द्वारा की जाती है उन शिकायतो को सम्बंधित एफएसटी के माध्यम से निस्तारण करवाया जाता है। वोटर हैल्पलाईन के माध्यम से आम मतदाता जिला स्तर पर बनाये गये कन्ट्रोल रूम (1950) पर भी बात कर सकते हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !