Thursday , 23 April 2026
Breaking News

बाल विवाह रोकथाम अभियान के सफल आयोजन के संबंध में बैठक हुई आयोजित

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार आज बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव समीक्षा गौतम की अध्यक्षता में बालविवाह रोकथाम अभियान के सफल आयोजन के लिए शिक्षा विभाग एवं स्काउट गाइड्स के अधिकारीगण के एडीआर सेन्टर जिला न्यायालय परिसर में बैठक आयोजित हुई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने बताया कि रालसा जयपुर के निर्देशानुसार बालविवाह रोकथाम हेतु अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसमें स्कूलों, कॉलेजों एवं सार्वजनिक स्थलों पर बालविवाह के दुष्परिणामों के संबंध में आमजन को जागरूक करने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाना प्रस्तावित है।

 

A meeting was held regarding the successful organization of child marriage prevention campaign.

 

बाल विवाह सामाजिक समस्याओं में से एक घातक समस्या हैं जो भारत को महिला अधिकारों के क्षेत्र में पीछे रखता है और अनेक समस्याओं जैसे गरीबी, कुपोषण, निरक्षरता, कम जीवन प्रत्याशा, उच्च शिशु मृत्युदर आदि को बढ़ावा देती है। बालविवाह की प्रथा विशेष रूप से महिलाओं के लिये ज्यादा घातक सिद्ध होती है, कम उम्र में ही उनके बच्चे हो जाने के कारण उनकी शिक्षा, उनका शारीरिक व मानसिक विकास आदि रूक जाते है एवं उनकी संताने भी कमजोर पैदा होती है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को अबूझ सावों के अवसर पर बालविवाह रोकथाम के लिये विशेष रूप से सजग रहने एवं बालविवाह के मामलों में निगरानी रखने तथा बालविवाह रोकथाम के लिये स्कूलों, कॉलेजों व सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम एवं बालविवाह निषेध रैलियों का आयोजन करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी नाथूलाल खटीक, स्काउट सचिव महेश सेजवाल, कार्यालय सहायक महावीर प्रसाद जैन आदि उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !