Sunday , 7 June 2026
Breaking News

गर्मी के मौसम में प्यासों को पानी पिलाना है पुण्य का कार्य – शासन सचिव, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग

आमजन के लिए गांधीनगर कार्यालय में मिलेगा शुद्ध एवं ठंडा पानी
गर्मी के मौसम में प्यासों को पानी पिलाना पुण्य का काम है। भीषण गर्मी में किसी को पानी मिल जाए तो वह अमृत के समान होता है। गर्मियों के समय में आने वाले आमजन के लिए वाटर कूलर से शुद्ध एवं शीतल जल की उपलब्धता रहेगी।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने विभाग के गांधीनगर स्थित कार्यालय में अधिकारियों और कार्मिकों के आर्थिक सहयोग से स्थापित किए गए वाटर कूलर के शुभारंभ के दौरान यह बात कही।
उल्लेखनीय है कि मुख्य सचिव सुधांश पंत ने प्रदेश में ग्रीष्म ऋतु में राजकीय कार्यालय, विद्यालयों, अस्पतालों बस स्टैंड एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर वॉटर कूलर के माध्यम से आमजन के लिए शीतल पेयजल की समुचित व्यवस्था करने का आह्वान किया है। पंत ने इस बारे में सभी विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव और शासन सचिव को पत्र लिखकर आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए निर्देश प्रदान किए हैं।
Giving water to the thirsty in the summer season is an act of virtue - Government Secretary, Public Health Engineering Department
इसी क्रम में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा जयपुर में गांधीनगर स्थित कार्यालय में आमजन के लिए वाटर कूलर स्थापित करने की यह पहल की गई है। शासन सचिव ने बताया कि वाटर कूलर कार्यालय के प्रवेश द्वार के पास स्थापित किया हैं। इस वाटर कूलर से आने -जाने वाले आमजन को शुद्ध एवं ठंडा पेयजल प्रतिदिन 24 घंटे उपलब्ध रहेगा।
उन्होंने कहा कि आमजन की प्यास बुझाने के लिए स्वच्छ ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के लिए धार्मिक संस्थाओं एवं भामाशाहों के सहयोग से सभी कार्यालय में प्याऊ अथवा वाटर कूलर लगाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने अन्य संस्थाओं से भी गर्मी के मौसम में प्याऊ एवं वाटर कूलर लगाने की अपील की है। इस अवसर पर मुख्य अभियंता (शहरी) राकेश लुहाडिया अतिरिक्त मुख्य अभियंता (द्वितीय) अमिताभ शर्मा सहित विभाग के अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !