Saturday , 7 March 2026
Breaking News

खरीफ मौसम से पूर्व सघन गुण नियंत्रण अभियान कृषि आदानों में अनियमितताओं पर होगी कड़ी कार्यवाही

कृषि आदानों उर्वरक, बीज एवं कीटनाशी की उपलब्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कृषि आयुक्तालय द्वारा सभी जिला एवं खण्डीय कृषि अधिकारियों को विभिन्न कृषि आदान निर्माता, विपणनकर्ता, डीलर और खुदरा व्यवसायियों द्वारा की जा रही अनियमितताओं के खिलाफ कार्यवाही करने केे निर्देश दिये गये है। कृषि अधिकारियों को दूकानों पर बिना प्राधिकार पत्र या विनिर्माण प्रमाण पत्र के उर्वरकों की कालाबाजारी, बिल बुक एवं स्टॉक रजिस्टर निर्धारित प्रारूप में संधारित नही करना, अप्रमाणित स्टॉक रजिस्टर उपयोग में लेना व अन्य कई प्रकार की अनियमितताओं के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। आयुक्त कृषि कन्हैया लाल स्वामी ने बताया कि खरीफ सीजन शुरू होने वाला है। किसानों को उच्च गुणवत्ता युक्त कृषि आदान उपलब्ध कराने के लिए समस्त कृषि अधिकारियों को अपने क्षेत्राधिकार में उर्वरकों की उच्च गुणवत्ता एवं उपलब्धता सुनिश्चित करनेे के आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिये गये है।
Intensive quality control campaign before Kharif season, strict action will be taken against irregularities in agricultural inputs
उन्होेंने बताया कि इसके लिए राज्य में खरीफ मौसम पूर्व डेढ माह का सघन गुण नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है जो कि 30 जून तक चलेगा। उन्होंने कहा कि कृषि आदान निर्माताओं व विक्रेताओं के निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाये जाने पर नियमों, अधिनियमों व गुण नियंत्रण आदेशों द्वारा प्रदत्त प्रावधानों के तहत बिक्री पर रोक, जब्ती, लाईसेन्स निलम्बन या निरस्तीकरण जैसी कार्यवाही की जायेगी। कृृषि आयुक्त ने बताया कि राज्य के सभी जिलों में प्रतिवर्ष खरीफ व रबी मौसम से पूर्व किसानों को गुणवत्तायुक्त कृषि आदानों की उपलब्धता के लिए माह मई-जून एवं सितम्बर-अक्टूबर में विशेष गुण नियंत्रण अभियान संचालित किये जाते है। गुण नियंत्रण अभियान के तहत उर्वरक, बीज एवं कीटनाशी के नमूने लेने की प्रक्रिया राजकिसान पोर्टल के ‘‘RajAgriQC‘‘ ऐप के माध्यम से ऑनलाइन सम्पादित की जा रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !