Thursday , 23 July 2026
Breaking News

13 जुलाई होने वाली द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी बैठक हुई आयोजि

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सवाई माधोपुर के तत्वाधान में द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 जुलाई 2019 को किया जायेगा।
राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य आपराधिक, फौजदारी, दीवानी, 138 एन.आई. एक्ट के अन्तर्गत चैक अनादरण मामले, पारिवारिक, वैवाहिक मामले, पानी-बिजली के मामले, बैंक रिकवरी मामले, मोटर दुर्घटना क्लेम संबंधी मामले एवं प्रिलिटिगेशन स्तर के बैंक, जल, विद्युत, लोक सफाई एवं स्वच्छता, टेलीफोन बिल, परिवहन सेवा दोष संबंधी मामले, बीमा सेवा दोष संबंधी मामले, अस्पताल एवं औषधालय सेवा दोष संबंधी मामलों का आपसी समझाईश एवं राजीनामा के माध्यम से निस्तारण किया जावेगा।

preparations second National Lok Adalat
राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल क्रियान्वयन एवं अधिकाधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों के निस्तारण हेतु कार्ययोजना तैयार किए जाने के उद्देश्य से गुरूवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) हरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर परिषद, श्रम विभाग, जलदाय विभाग, विद्युत विभाग, परिवहन विभाग, टेलीकाॅम विभाग, अधिवक्तागण, स्थानीय बैंक अधिकारीगण एवं वित्तीय संस्थाओं के साथ बैठक जिला न्यायालय परिसर स्थित ए.डी.आर. सेंटर में आयोजित की गई।
बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह द्वारा लोक अदालत के आयोजन एवं लोक अदालत में अधिकाधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों को चिन्हित कराये जाने हेतु संबंधित न्यायालय के समक्ष अपने प्रकरणों को प्रस्तुत किए जाने हेतु जिला स्तरीय अधिकारीगण को निर्देश प्रदान किए।
इस दौरान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय माननीय उर्मिला वर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय मीना, जिला कलेक्टर डाॅ. एस.पी. सिंह, पुलिस अधीक्षक समीर सिंह, तत्पश्चात सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर श्वेता शर्मा द्वारा लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु न्यायालयों द्वारा प्रिकाउंसलिंग के दौरान एवं बैंक एवं वित्तीय संस्थाओं के प्रिलिटिगेशन स्तर के प्रकरणों का पूर्व में लोक अदालत के माध्यम से अधिकाधिक निस्तारण किए जाने हेतु बैंक अधिकारीगण एवं वित्तीय संस्थाओं के अधिकारीगण को निर्देश प्रदान किए। राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी एवं न्यायाधीश मोटर वाहन दुर्घटना वाद अधिकरी गिरिजेश कुमार ओझा द्वारा लोक अदालत में आने वाले विवादों के संबंध में अवगत कराया गया एवं बीमा कम्पनी के अधिकारीगण एवं अन्य विभागों के सक्षम अधिकारीगण को लोक अदालत के दिन व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अधिकाधिक प्रकरणों का निस्तारण कराए जाने हेतु निर्देश प्रदान किए गए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New IFWJ team ready district executive committee announced Sawai Madhopur Vikalp Times

पत्रकारों के हितों के लिए आईएफडब्ल्यूजे की नई टीम तैयार, जिला कार्यकारिणी घोषित

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !