Sunday , 7 June 2026
Breaking News

सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर रूपये हड़पने के मामले में 7 वर्ष से फरार इनामी अप*राधी को पकड़ा

सवाई माधोपुर: जिला मुख्यालय की कोतवाली थाना पुलिस ने सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने के मामले मे सात वर्ष से फरार दस हजार रूपये के इनामी अपराधी पुखराज मीणा पुत्र किशन लाल निवासी नारौली चौड़ सवाई माधोपुर को जयपुर से गिर*फ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने बताया फरियादी आसहा चतुर्वेदी पत्नी अरविन्द ब्राहम्ण निवासी रेल्वे काॅलोनी मिलन टेंट हाउस के पास बजरिया सवाई माधोपुर के दो बेटों का रेल्वे में सरकारी नौकरी लगवाने का झूठा आश्वासन देकर झांसा देकर आसहा चतुर्वेदी से पैसे ले लिए और नौकरी भी नहीं लगवाई। पैसे वापिस मांगने पर जान से मारने की धमकी देकर घर से फरार हो गया। दोनो बेटों को नौकरी लगाने के लिए चार-चार लाख रूपये मे बात हुई थी। जिस पर थाना कोतवाली पर मामला दर्ज किया गया था। जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फरार अपराधी के विरूद्व न्यायालय में चालान पेश किया जाकर भगौड़ा घोषित किया गया था।

 

News From Sawai Madhopur

 

फरार अपरा*धी के गिर*फ्तार नहीं होने पर जिला स्तर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 हजार का इनाम घोषित किया गया था। उन्होंने बताया कि जिले में फरार इनामी अपरा*धियों की गिर*फ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर विजय सिंह के निर्देशन में एवं वृताधिकारी हेमेन्द्र शर्मा के सुपरविजन में कार्यवाही की जा रही है। इसी के तहत फरार अप*राधी के संबंध मे सूचना मिली कि पुखराज मीणा तमिलनाडू से जयपुर अपने परिवार के सदस्यों से मिलने आया हुआ है। इस सूचना पर थानाधिकारी कोतवाली राजवीर सिंह के नेतृत्व में हैड कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह, शिवपाल सिंह एवं महेन्द्र हैड कांस्टेबल सायबर सेल तथा कांस्टेबल हनुमान, दयाराम, राजकुमार को सम्मिलित कर विशेष टीम गठन किया गया। पुलिस टीम ने विशेष कार्य योजना बनाकर सात वर्ष से फरार अपरा*धी पुखराज मीणा को गिर*फ्तार कर लिया। अपराधी के विरूद्व नौकरी लगवाने के नाम पर पैसे हड़पने के अन्य मामले जिला करौली में भी दर्ज है। कार्यवाही में सायबर सेल अजीत मोगा सहायक उप निरीक्षक का विशेष योगदान रहा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !