Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

हैण्डपम्पों, नालियों एवं शौचालय की बदहाली पर ग्राम विकास अधिकारी को चार्जशीट देने के निर्देश

जिला कलक्टर ने खण्डार क्षेत्र में सरकारी विभागों, गौशालाओं, जल जीवन मिशन कार्य का किया निरीक्षण

जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने गत गुरूवार को खण्डार क्षेत्र में उपखण्ड कार्यालय, आदर्श अमृत सरोवर, जल जीवन मिशन, गौशालाओं, हैण्डपम्पों, वृक्षारोपण कार्यो, सामुदायिक शौचालयों एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे सड़क निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया। जिला कलक्टर ने एसडीएम कार्यालय खण्डार में सभी कक्षों का निरीक्षण कर कार्मिकों की उपस्थिति पंजीका एवं आवक-जावक रजिस्टर की जांच की। उन्होंने सभी कार्मिकों को समय पर कार्यालय आने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय परिसर की साफ सुथरा बनाने व कार्यालय के बाहर गार्डन विकसित करने के निर्देश उपखण्ड अधिकारी को दिए। उन्होंने एसडीएम खण्डार दामोदन सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खण्डार, विद्युत विभाग, जलदाय विभाग सहित अन्य कार्यालयों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

 

 

उन्होंने सरकारी स्कूलों का निरीक्षण कर विद्यार्थियों के लिए मूलभूत सुविधाओं सुनिश्चित करने के साथ-साथ परीक्षा परिणाम में सुधार करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने खण्डार में आदर्श अमृत सरोवर का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारी को तालाब के किनारे से झाड़ियां हटवाने, साफ-सफाई करवाने, छायादार वृक्ष लगाकर सौंदर्यीकरण करने के साथ-साथ तालाब आस पास असामाजिक तत्वों पर रोक लगाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को प्रदान किए।

 

District Collector inspected government departments, cow shelters, Jal Jeevan Mission work in Khandar

 

गौशाला का किया निरीक्षण:- जिला कलक्टर ने खंडार क्षेत्र में संचालित लाडोवन बालाजी गौशाला एवं रामदे गौशाला बहरावंडा कला का निरीक्षण कर गर्मी के मौसम को देखते हुए गौवंश के लिए छाया, पानी, चारे, ठण्डी हवा आदि की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने गौशाला के आस-पास औषधीय व छायादार पौधे लगाने व उनके संरक्षण के निर्देश दिए।

 

जलापूर्ति का लिया जायजा:- उन्होंने ग्राम पंचायत बरनावदा एवं कारोली घाटा में जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन पानी की टंकी का निरीक्षण किया। साथ ही बरनावदा एवं सूरड़ी तलाई चौराहा पर सामुदायिक शौचालयों पर ताले लगे मिले। इस पर जिला कलक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को शौचालय अविलम्ब सुचारू करने, सरकारी बोरिंग मोटर डलवाकर पेयजल आपूर्ति करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायत बरनावदा में हैण्डपम्पों, नालियों की बदहाल स्थिति एवं शौचालय पर ताला देख ग्राम विकास अधिकारी पवन वर्मा को का चार्जशीट देने के निर्देश उपखण्ड अधिकारी खण्डार को दिए।

 

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं पंचायतीराज विभाग के द्वारा लगाए गए सभी हेण्ड पंपों की नंबरिग करवाने तथा उन पर हेल्पलाइन नंबर लिखवाने तथा उपखंड क्षेत्र में सभी खराब हैण्डपंपों की मरम्मत करवा कर जल आपूर्ति सुनिश्चित कर प्रगति रिपोर्ट एक सप्ताह के अंदर जिला कलेक्टर कार्यालय भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा निर्माणाधीन सभी सड़कों, दुर्घटना सम्भावित क्षेत्रों एवं बनास नदी पुलिया पर साईन बोर्ड लगवाने के निर्देश पीडब्ल्यूडी जेईएन सुभाष शर्मा को दिए। इसके पश्चात उन्होंने ग्राम पंचायत गोठबिहारी में नर्सरी का अवलोकन कर उसकी प्रशंसा की। इस दौरान तहसीलदार धर्मेन्द तसेरा, ग्राम विकास अधिकारी राजाराम, पीएचईडी एईएन गीतराम, एईएन नरेगा सुबेन्द्र सिंह, पशु चिकित्सक नरेश गोयल, एसएचओ अमर सिंह, राजेन्द्र कुमार, पटवारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !