Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

जिला कलक्टर ने राजनगर, केशव नगर, बाल मंदिर कॉलोनी में लिया पेयजल सप्लाई व्यवस्था का जायजा

आमजन से पानी व्यर्थ न बहाने की अपील

ग्रीष्मकाल के दौरान आमजन के लिए हो रही पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव द्वारा औचक निरीक्षण जारी है। शुक्रवार को प्रातः जलापूर्ति के समय जिला कलक्टर ने राजनगर, बालमंदिर कॉलोनी, केशव नगर क्षेत्र में पहुंचकर जलापूर्ति व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। जिला कलक्टर द्वारा घरों में जाकर आमजन से पेयजल आपूर्ति के बारे में जानकारी ली गई। आमजन से पूछा गया कि पेयजल आपूर्ति में कोई परेशानी तो नहीं हो रही है, पानी साफ आ रहा है या नहीं इस पर आमजन द्वारा उनकी समस्याओं से अवगत करवाया गया। निरीक्षण के दौरान केशव नगर में जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग लगाया गया हैण्डपम्प खराब मिला।

 

District Collector took stock of drinking water supply system in Rajnagar, Keshav Nagar, Bal Mandir Colony

 

जिस पर जिला कलक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशाषी अभियंता हरज्ञान मीना को तुरन्त प्रभाव से हैण्डपम्प सहीं करवाकर आमजन को राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जलदाय विभाग द्वारा लगाए गए हैण्डपम्पों को चिन्हित कर खराब हैण्डपम्पों को तत्काल प्रभाव से सही करवाकर पालना रिपोर्ट कलेक्ट्रेट कार्यालय को भिजवाने के निर्देश अधिशाषी अभियंता को प्रदान किए। उन्होंने पीएचईडी के अधिकारियों को आमजन को निर्धारित समय पर आवश्यक प्रेशर के साथ शुद्ध पेयजल आपूर्ति करने व प्रत्येक कनेक्शन धारकों द्वारा नल में टोंटी लगाया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आम नागरिकों से आव्हान किया कि पेयजल की अनावश्यक बर्बादी नहीं करे जिससे अंतिम छोर तक के उपभाक्ताओं को पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध हो सके।

 

mahila shiksha gramin vidyapeeth mainpura sawai madhopur

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर
माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।
महिलाओं को प्राथमिकता
सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !