Sunday , 7 June 2026
Breaking News

चिकित्सा विभाग ने लिये मावा भंडार से सैम्पल, भाडौती में फूड पॉइजनिंग से लोगों की तबीयत बिगड़ने का मामला

भाडौती स्थित गंभीरा में फूड पाॅइजनिंग के कारण लोगों की तबीयत बिगडने के मामले में सवाई माधोपुर चिकित्सा विभाग के खाद्य सुरक्षा दल द्वारा कार्यवाही की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. धर्मसिंह मीना ने बताया कि भाडौती में समारोह में फूड पाॅइजनिंग के कारण बहुत से लोगों की तबीयत बिगड गई थी। शुक्रवार को विभागीय खाद्य सुरक्षा दल द्वारा कार्यवाही करने के लिए भाडौती स्थित दुकान संजय मावा भंडार पहुंची। भाडौती व बिलौनागांव दोनोें ही जगहों पर इसी दुकान से मिश्री मावा खरीदा गया था। मावा 21 मई को बनाया गया था जिसे 22 मई को महमानों को परोसा गया।

 

Medical department took samples from mawa store

 

मिश्री मावा बनने के कई घंटों बाद मावा खाने के लिए परोसा गया। ऐसे में भीषण गर्मी में तापमान अधिक होने के कारण मिश्री मावा दूषित हो गया। इसलिए मेहमानों की तबियत बिगड गई। विभागीय दल द्वारा दुकान से मिश्री मावे का सैम्पल लिया गया। सीएमएचओ ने कहा कि फूड पाॅइजनिंग से बचने के लिए आमजन खराब, पुराना, दूषित खाना न खाऐं। पुराने कटे फल, सलाद खाने से बचें। सिर्फ ताजा बना शुद्व खाना खाएं। भीषण गर्मी में घर से खाली पेट न निकलें, निकलने से पहले पानी अथवा तरल पेय पदार्थ पीकर निकलें और अपने साथ पानी अवश्य रखें और थोडे-थोडे अंतराल पर पानी पीते रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !